खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
फ्लोटर्स, स्लीपर्स और रेन बूट्स, बारिश का फैशन
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:10-08-12 12:27 PM
बरसात के मौसम में खास तरह की चप्पलों को अपनी वॉर्डरोब में शामिल करना चाहिए। फ्लोटर्स, स्लीपर्स और रेन बूट्स इनमें से एक हैं। ये आपके स्टाइल और आराम दोनों का खास ध्यान रखते हैं।
पुरानी कहावत है कि आपकी शख्सियत का अंदाजा आपकी चप्पलों से लगाया जाता है। इसलिए जरूरी है कि चप्पलों पर खास ध्यान दिया जाए। इस बात का खयाल रखा जाए कि मौसम और चलन के हिसाब से ही चप्पल पहनी जाए। इसीलिए आज हम आपको मानसून के फुटवियर फैशन के बारे में बता रहे हैं। जी हां, जब सर्दी और गर्मी में फुटवियर फैशन में बदलाव होता है तो भला बरसात में क्यों नहीं? मानसून सीजन में बाजार में आपको फुटवियर के ढेरों विकल्प मिल जाएंगे जो बरसात में भी आपके स्टाइल में चार चांद लगा देंगे। इस बाबत फुटवियर डिजाइनर स्वाति जैन कहती हैं, ‘बाजार रंगीन, फ्लिप फ्लॉप, फ्लोटर, रेन बूट्स और प्लास्टिक चप्पलों से भरा पड़ा है। ये फुटवियर लाल, नीले, पीले, हरे सभी रंग में मौजूद हैं। इसके अलावा आपको फ्लॉवर प्रिंट व अन्य आकर्षक डिजाइनों मे भी ये फुटवियर मिल जाएंगी जो आपको एकदम फंकी और हैपनिंग लुक देंगी और मानसून सीजन में भी आप कुछ हटकर दिखेंगे।’
नॉर्थ कैंपस स्थित मिरांडा हाउस में हिंदी ऑनर्स थर्ड इयर की छात्र नीति शर्मा कहती हैं, ‘बरसात के दिनों में बहुत सोच-समझकर अपने फुटवियर का चुनाव करती हूं। वैसे इन दिनों मैं जूते पहनना बिल्कुल पंसद नहीं करती, क्योंकि बरसात के दिनों में जूते पहनने से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है, जिसके कारण मैं ज्यादातर रबर या प्लास्टिक की चप्पलें पहनना पसंद करती हूं।’
साउथ कैंपस के वेंकेटेश्वर कालेज में बीकॉम ऑनर्स के सेकंड इयर के छात्र राहुल बताते हैं कि बरसात में पहने जाने वाले फुटवियर में लड़कों के लिए फिलिप शूज सबसे अच्छे रहते हैं। इनकी अच्छी रेंज बाजार में मौजूद है। हालांकि मैं ज्यादातर रेन बूट्स पहनना पसंद करता हूं, क्योंकि ये मेरे लुक को बारिश में भी बेहद स्टाइलिश दिखाते हैं।’
बाजार में ढेरों ऑप्शन्स
बरसात का मौसम सबसे अच्छा समय होता है जब आप अपने रबर के जूते, चप्पलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य मौसमों में हम इन्हें अपने ऑफिस में पहनकर नहीं जा पाते। इन्हें पहनने से आपको आराम भी मिलता है और आपके पैर सुंदर भी दिखते हैं। दूसरी बात यह कि ये पैरों को बारिश के पानी से भी बचाते हैं। यदि आप इस मानसून में अपने लिए फुटवियर की शॉपिंग करने जा रहे हैं, तो स्टाइल के साथ आराम का ध्यान भी जरूर रखें। कनाट प्लेस में नाइस ऑल गर्ल्स फुटवियर की दुकान चला रहे महेन्द्र बताते हैं कि मानसून ने दस्तक दे दी है और बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने भी मानसून के हिसाब की चप्पलें अपनी दुकान में रखी हैं। इन चप्पलों की कीमत 150 रुपए से 200 रुपए के बीच होती है जिससे ये युवाओं की जेब पर अधिक भारी भी नहीं पड़ती हैं। इन चप्पलों की खरीदारी के लिए आप जनपथ, सरोजनीनगर, लाजपतनगर और मयूर विहार जा सकते हैं। हाई हील और लेदर न पहनें
बरसात के समय में यह भी ध्यान रखना चाहिए कि किस तरह की चप्पलों को पहनने से आपको नुकसान हो सकता है। मसलन लेदर फुटवियर को इस समय तो बिल्कुल भूल जाएं क्योंकि लेदर पानी के संपर्क में आने से खराब हो जाता है और गीले होने के बाद अधिक समय तक पहनने से आपको फंगल इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। इसलिए बारिश में अपनी रंग बिरंगी, प्लास्टिक और रबड़ की चप्पले ही पहनें। इसी तरह से यह भी ध्यान रखें कि बरसात के दौरान हाई हील न पहनें। क्योंकि बरसात के दिनों में हील पहनने से फिसल कर गिरने का खतरा भी रहता है और यह आरामदेह भी नहीं होती हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल