ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
क्रिसमस मनाना है! विकल्पों की कमी नहीं
विजय मिश्र
First Published:21-12-12 01:58 PM
दिल वालों की दिल्ली में हर त्योहार को पूरे जोशो-खरोश के साथ मनाते हैं। बात जब क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की हो तो राजधानी में आपके लिए ढेरों ईवेंट हो रहे हैं, जिनमें खाने-पीने के साथ ही डांस-मस्ती का भी पूरा बंदोबस्त किया जा रहा है। कहां है क्या खास, बता रहे हैं विजय मिश्र
यो-यो हनी सिंह का जलवा
हनी सिंह के चाहने वालों के लिए इस क्रिसमस पर एंज्वॉय करने का बेहतरीन मौका है। 25 दिसंबर के दिन नितेश कुंज, होटल कांप्लेक्स, 22 माइलस्टोन, एनएच-8, गुड़गांव में शाम 5 बजे से हनी सिंह का म्यूजिक प्रोग्राम होगा। उमेश शर्मा और आरकेवी मीडिया के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर स्पेशल गेस्ट के रूप में ‘जैजी बी’ भी मौजूद होंगे। इस प्रोग्राम का नाम है ‘क्रिसमस कॉकटेल’। इस खास मौके पर यहां हैजेल कीच (डांस परफॉर्मेस), क्लाउडिया सीस्ला (खिलाड़ी 786 फिल्म में आइटम नंबर गर्ल), सुदेश लहरी (कॉमेडियन) और इंटरनेशनल डांस ट्रप के अलावा भी कई जाने-माने कलाकार मौजूद होंगे। क्रिसमस कॉर्निवल
इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए शहर में क्रिसमस कॉर्निंवल का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय क्रिसमस कॉर्निंवल में आपको शॉपिंग, कल्चरल, एंटरटेनमेंट और एडवेंचर का भरपूर आनंद आएगा। यह कॉर्निंवल 22 से शुरू होकर 25 दिसंबर तक मिलेनियर एंटरटेनमेंट की तरफ से शॉपर्स स्टॉप और वेस्ट गेट मॉल के बीचों-बीच राजौरी गार्डन में होगा। यह सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इस आयोजन में इंडियाज गॉट टैलेंट के अंजान का मैजिक शो, नृत्य प्रतियोगिता और फैशन शो, 3डी एनिमेटेड लेजर शो एवं फोटो बूथ विशेष आकर्षण हैं। अगर आप यहां छोटे बच्चों के साथ जाने की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए यहां छोटे रॉक स्टार बच्चों के लाइव बैंड परफॉर्मेस के साथ ही आतिशबाजी की भी व्यवस्था है। जायकों में खास पाकिस्तानी फूड फेस्टिवल
क्रिसमस से पहले अगर आप कुछ अलग खाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो राजौरी गार्डन के इसेंस बार एंड रेस्टोरेंट में विशेष पाकिस्तानी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। यह फेस्टिवल 24 दिसंबर तक चलेगा। यहां जाकर आप लाहौरी बर्रा कबाब, तवा फिश बिस्मिल्ला, गुजरांवाला कबाब और पाकिस्तानी पनीर टिक्का का स्वाद ले सकते हैं। फैशन भी होगा चरम पर
इस मौके पर फैशन जगत भी पीछे नहीं है। ‘ऐशविशा इन वोग’ नाम से फैशन एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। इस फैशन शो में फेमस एक्टर कुणाल कपूर बतौर चीफ गेस्ट हैं। यह एग्जीबिशन होटल सूर्या कांटिनेंटल में 23 दिसंबर तक चलेगी। इसमें फैशन इंडस्ट्री के जाने-माने डिजाइनर निकी महाजन, पूनम भगत आदि कलेक्शन पेश करेंगे। डांस की मस्ती के साथ स्वाद भरपूर
क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर आप फिओ कंट्री किचन एंड बार की तरफ से आयोजित विशेष रॉक एंड रोल ईवनिंग पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल