बुधवार, 19 जून, 2013 | 08:28 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
डीयू के अलावा जहां और भी हैं
प्रियंका कुमारी
First Published:03-07-12 01:45 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ-
डीयू में एडमिशन न हो पाए तो निराश होने की जरुरत नहीं। दिल्ली और इसके आसपास कई ऐसे संस्थान हैं, जहां से आप ग्रेजुएशन और पीजी के अलावा दूसरे कोर्स भी कर सकते हैं। कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में बता रही हैं प्रियंका कुमारी

दिल्ली विश्वविद्यालय के 62 रेगुलर कॉलेजों में 54 हजार सीटों पर दाखिले की आपाधापी में पीछे छूट जाने पर मन भारी न करें। डीयू करियर को आगे बढ़ाने का इकलौता विकल्प नहीं है। राजधानी और इसके आसपास उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में आज एक से बढ़ कर एक संस्थान छात्रों के सामने बेहतर विकल्प लेकर मौजूद हैं। इनमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह के संस्थान हैं। अगर आप रेगुलर पढ़ना चाहते हैं तो इसकी व्यवस्था तो है ही और अगर घर बैठे अपनी पसंद का कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए भी कई संस्थान व विश्वविद्यालय हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संस्थानों के बारे में -

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग
स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग बीए, बीकॉम और कई अन्य विषयों में ऑनर्स कोर्स चलाता है। इनमें बीकॉम ऑनर्स, अंग्रेजी और राजनीतिशास्त्र ऑनर्स कोर्स प्रमुख हैं। यहां दाखिले की आखिरी तारीख 14 सितम्बर है। इच्छुक छात्र इस दिन तक यहां दाखिला ले सकते हैं। यहां हर रविवार को कक्षाएं भी लगती हैं। यहां राजनीतिशास्त्र, इतिहास, हिन्दी, संस्कृत आदि में एमए और एमकॉम का कोर्स कराया जाता है। यहां प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला मिलेगा। खास बात यह कि यहां पढ़ने वाले छात्रों की डिग्री पर यह कहीं नहीं लिखा होता कि आपने दिल्ली विश्वविद्यालय में रेगुलर माध्यम से पढ़ाई की है या पत्राचार माध्यम से। प्रमाणपत्र पर सिर्फ दिल्ली विश्वविद्यालय लिखा होता है।
 
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में अर्जुन सिंह सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग पत्राचार माध्यम में बीए और एमए स्तर पर कई कोर्स चलाता है। छात्र यहां से बीए आर्ट्स, बीकॉम, बिजनेस स्टडीज, बैचलर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस एंड फाइनेंस जैसे कोर्स कर सकते हैं। यहां कई प्रोफेशनल स्तर के डिप्लोमा कोर्स भी चलाए जाते हैं। यहां एमए अंग्रेजी, हिन्दी, समाजशास्त्र, इतिहास, लोक प्रशासन, मानव संसाधन प्रबंधन, राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और एमकॉम के कोर्स भी चलाए जाते हैं। आमतौर पर आवेदन की अंतिम तारीख विभिन्न कोर्स में अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितम्बर में होती है।   

जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय
जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, दिल्ली में बारहवीं पास छात्रों के लिए डिस्टेंस एजुकेशन मोड में कई कोर्स कराए जाते हैं। रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने वाले छात्र यहां से घर बैठे बीबीए, बीसीए कर सकते हैं। यह संस्थान मल्टीमीडिया एंड एनिमेशन में बीएससी का कोर्स भी चला रहा है। इसके अलावा वेब डिजाइनिंग में डिप्लोमा, थ्रीडी एनिमेशन में डिप्लोमा कोर्स है। पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर कई प्रोफेशनल क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स भी हैं। यहां आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।
 
कुरुक्षेत्र और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय

यहां का दूरस्थ शिक्षा माध्यम दिल्ली के छात्रों के बीच खूब लोकप्रिय है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से साइंस एंड टेक्नोलॉजी में विलम्ब शुल्क के साथ कोर्स कर सकते हैं। परीक्षा का सेंटर दिल्ली में ही होता है। यहां की दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से  बीए और बीकॉम की पढ़ाई की जा सकती है। इसमें भी अक्तूबर तक दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। इन विश्वविद्यालयों में घर बैठे पढ़ने के लिए अध्ययन सामग्री भी मुहैया कराई जाती है।

इग्नू
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय देश के कोने-कोने में डिस्टेंस मोड में अपना कोर्स चलाता है। यहां आप 31 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। विभिन्न कोर्स में आवेदन और दाखिले की अंतिम तारीख (विलम्ब शुल्क के साथ) 14 अगस्त है।

यहां बीए, बीकॉम, बीएससी, बैचलर ऑफ आर्ट्स टूरिज्म स्टडीज, बैचलर ऑफ सोशल वर्क, बीबीए इन रिटेलिंग आदि सभी तरह के कोर्स चलाए जा रहे हैं।
 
यहां बीएससी ऑनर्स इन ओप्टेमेटरी कोर्स भी है। साइंस में बीएससी इन मेजर भौतिकी, रसायन, गणित, जूलॉजी और बॉटनी है। बैचलर इन आर्ट्स इतिहास, हिन्दी, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित, दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, अंग्रेजी और उर्दू में उपलब्ध है। यहां 12वीं में कम्पार्टमेंट वाले छात्र भी स्नातक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न विषयों में एमए का कोर्स भी है। छात्र यहां से बीसीए, एमसीए और बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस का कोर्स भी कर सकते हैं।

दाखिले के बाद छात्रों को विभिन्न स्टडी सेंटर पर रविवार को कक्षाएं भी कराई जाती हैं। इनमें छात्र काउंसलिंग ले सकते हैं और असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। यहां जनवरी सत्र के लिए भी दाखिले होते हैं यानी जो लोग जनवरी से कक्षाएं करना चाहते हैं, वे नवम्बर-दिसम्बर में विभिन्न कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°