सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
जरूरी नहीं है चमक: दीपिका
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:15-12-12 12:22 PM
दीपिका पादुकोण ने चमक-दमक वाले किरदारों के साथ-साथ सीधे-सादे दिखने वाले किरदार भी किए हैं लेकिन उन्हें लोगों की यह बात बुरी लगती है जब वे मानते हैं कि चमक-दमक भरे किरदार के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ती। वह कहती हैं- मुझे यह किरदार काफी महत्वपूर्ण लगता है। यह गलत धारणा है कि चमक-दमक भरे किरदार के लिए प्रतिभा की जरूरत नहीं होती। यह बेहद अजीब बात है, क्योंकि अंतत: किसी भी तरह के किरदार चाहे वह चमक-दमक वाले हों या न हों इसमें अभिनय की जरूरत होती है। अभिनय अभिनय होता है। जैसे कि लोगों को लगता है कि मैंने कॉकटेल के वेरोनिका के किरदार के लिए अच्छा अभिनय किया, लेकिन यह चमक-दमक भरा किरदार भी था। लेकिन मेरे लिए फिल्म और किरदार जरूरी है न कि चमक-दमक। जब आप एक फिल्म करने के बारे फैसला करते हैं, तो आप यह उम्मीद करते हैं कि आपके अभिनय की सराहना होने के साथ-साथ फिल्म का प्रदर्शन भी अच्छा हो। भाग्यवश कॉकटेल से मुझे दोनों चीजें मिलीं। फिल्म ने अच्छा कारोबार किया और अभिनय की भी सराहना की गई। मुझे उम्मीद है कि यह मेरे पूरे करियर में होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
