बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
वीकेंड पर नाटय़ोत्सव और नृत्य की धूम
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:14-12-12 11:18 AM
आप नाटक के शौकीन हैं या नृत्य-संगीत के तो इस सफ्ताह आपके लिए एक से बढ़कर एक अनेक विकल्प हैं। राजधानी में इस सप्ताह नृत्य-संगीत और नाटकों के अनेक उत्सव तो हैं ही, वीकएंड में यानी आज और कल में ही आप दर्जनों सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द भी उठा सकते हैं।
अगर आप नाटय़ प्रेमी हैं तो आज से मंडी हाउस के एलटीजी ऑडिटोरियम में शुरू हो रहे प्रतिबिंब नाटय़ उत्सव के विविधताओं से भरे नाटकों का आनन्द उठा सकते हैं। इस उत्सव के तहत आज भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद उभरे परिदृश्य पर आधारित नाटक टोबा टेक सिंह का मंचन होने वाला है। प्रतिबिंब कला दर्पण की इस प्रस्तुति के निर्देशक राजेश बब्बर हैं।
इस नाटय़ोत्सव के तहत कल यानी रविवार को उदयपुर के द परफॉर्मर्स ग्रुप के कलाकार नाटक आधी रात के बाद प्रस्तुत करेंगे।
19 दिसम्बर तक आप इस उत्सव में दारोगाजी चोरी हो गई और एकांकी पूरे चांद की रात और हम रोशनी बांटते हैं और मठ के रास्ते में एक दिन का आनन्द उठा सकेंगे।
दूसरी तरफ अलकनंदा इंस्टीटय़ूट फॉर परफॉर्मिग आर्ट्स द्वारा नोएडा के सेक्टर 20 स्थित ब्रह्मानन्द पब्लिक स्कूल में गोल्डन कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में आप अनेक कलाकारों की कथक, ओडिसी प्रस्तुति का लुत्फ उठा सकते हैं। इस फेस्टिवल में आज संस्कृति ग्रुप कथक प्रस्तुति देगा। दो दिवसीय इस उत्सव में आप आज और कल दोनों दिन कथक और ओडिम्सी प्रस्तुतियों का आनन्द उठा सकते हैं जिनमें ओडिसी नृत्यांगना सुनन्दा बैनर्जी की प्रस्तुति भी शामिल है।
00

सिटी इवेंट| वीकेंड| नाटय़ोत्सव| नृत्य |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
