सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
एक साथ करोड़ों घरों में दिखना अद्भुत: माधुरी
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:23-06-12 12:24 PM
अपने नृत्य कौशल से लोगों को दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित का कहना है कि बॉलीवुड की अपनी कोई विशेष नृत्य शैली नहीं है। बॉलीवुड सभी प्रकार की शैलियों का मिश्रण है।
वह कहती हैं, ‘पूरी दुनिया में बहुत सारी नृत्य शैलियां हैं और हमें यह एक ही गीत में देखने को मिलती हैं। यह बॉलीवुड की विशेषता है। हां, वक्त के साथ इसमें नई शैलियां भी जुड़ रही हैं, जैसे- हिप-हॉप अब लोकप्रिय होता जा रहा है। आप देखिए नर्तक इसका अपने नृत्य में मिश्रण करते जा रहे हैं। नृत्य शैलियों में बॉलीवुड का तड़का लगता जा रहा है और ये नई शैलियां बनती जा रही हैं।’
‘हमको आज कल है..’, ‘धक-धक..’, ‘एक दो तीन..’, ‘क्यूं सेरा सेरा..’, ‘काहे छेड़े मोहे..’ और ‘आजा नचले..’ जैसे हिट गीतों में ठुमके लगाने वाली माधुरी के मुताबिक यह बॉलीवुड के लिए बहुत उत्साहपूर्ण समय है। यह अभिनेत्री फिलहाल छोटे परदे के रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 5’ में जज की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। झलक दिखला जा 4’ में भी वह जज की भूमिका में थीं। माधुरी का मानना है कि टीवी अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहने का सबसे बढ़िया तरीका है। वह कहती हैं, ‘करोड़ों घरों में टीवी है और यह बहुत बढ़िया है कि मैं एक ही समय में इतने सारे घरों में होती हूं। यह बहुत अद्भुत है।’
वैसे 45 वर्षीय माधुरी बॉलीवुड में अपनी नई पारी के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं। वह दो नई फिल्मों अनुभव सिन्हा की ‘गुलाब गैंग’ और ‘विशाल भारद्वाज की ‘डेढ़ इश्किया’ में काम कर रही हैं। पिछली बार 2007 में वह बड़े परदे पर ‘आजा नचले’ फिल्म में दिखी थीं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
