फोटो गैलरी

Hindi Newsजश्न अंगारों पर चलने का

जश्न अंगारों पर चलने का

आमतौर पर आग से हर कोई दूर रहता है, क्योंकि आग से जल जाने का खतरा होता है। लेकिन जापान के एक पारंपरिक त्योहार में इसी आग के साथ जश्न मनाते हैं। पिछले दिनों जापान के टोक्यो शहर के लोगों ने तकाओ पहाड़...

जश्न अंगारों पर चलने का
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Apr 2015 02:45 PM
ऐप पर पढ़ें

आमतौर पर आग से हर कोई दूर रहता है, क्योंकि आग से जल जाने का खतरा होता है। लेकिन जापान के एक पारंपरिक त्योहार में इसी आग के साथ जश्न मनाते हैं। पिछले दिनों जापान के टोक्यो शहर के लोगों ने तकाओ पहाड़ का रुख किया और शुगेंदो परंपरा के लोगों को जलते अंगारों पर नंगे पैर चलते देखा। इस फेस्टिवल को हिवातारी-मतसूरी के नाम से जाना जाता है। तकाओ पहाड़ पर स्थित एक पुराने बौद्ध मंदिर तकाओसान यूकोइन में यह त्योहार मनाया जाता है। शुगेंदो संप्रदाय के लोग सबसे पहले परिवार की सलामती की दुआ मांगते हैं। इसके बाद आग पर चलकर पूरी दुनिया के लिए शांति और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। ये लोग मानते हैं कि आग पर चलने से बदकिस्मती दूर होती है। जो सैलानी और दर्शक यह त्योहार देखने आते हैं और इसमें शामिल होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें अंगारों पर चलने की इजाजत आखिर में दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि बाद में अंगारों का तापमान कुछ कम हो जाता है और उन पर चलने के दौरान पैरों के जलने की आशंका भी कम रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि तुम इस तरह की एक्टिविटी करने की कोशिश मत करना और आग से दूर ही रहना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें