लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा कल, सीमा मुद्दे पर चर्चा चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित
महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य का रक्षक विटामिन 'डी'
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:02-12-12 05:58 PM
अधिक मात्रा में विटामिन 'डी' का सेवन महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है और इससे अल्जाइमर (स्मृति लोप) का खतरा कम होता है। अमेरिका और फ्रांस में किए गए दो अध्ययनों में यह बात सामने आई है।
मिनियापोलिस स्थित वीए मेडिकल सेंटर की येलेना स्लीनिन के नेतृत्व में हुए इस शोध में अल्जाइमर की शिकायत वाली महिलाओं में विटामिन 'डी' का स्तर कम पाया गया। इस शोध में एक समुदाय की 6,257 बुजुर्ग महिलाओं में विटामिन 'डी' के स्तर की जांच की।
सेड्रिक एनविलर के नेतृत्व में फ्रांस के शोधकर्ता 498 महिलाओं पर शोध के बाद निष्कर्ष पर पहुंचे।
शोध के अनुसार जिन महिलाओं में अल्जाइमर था वे विडामिन डी की मात्रा प्रति हफ्ते से 50.3 माइक्रोग्राम से कम आहार में लेती थीं जबकि जो डिमेंशिया से पीडिम्त थीं वे प्रति हफ्ते 59 माइक्रोग्राम से कम का सेवन करती थीं।
अध्ययन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जो महिला-पुरूष सामान्य भोजन के अतिरिक्त विटामिन 'डी' का सेवन नहीं करते वे कम सक्रिय रहते हैं।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
