उत्तराखंड की तबाही में मरने वालों की संख्या हजारों में
रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह और राजनाथ हैं चालाक लोमड़ी: सुधीन्द्र ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
हरी सब्जियां बचाती हैं कई बड़ी बीमारियों से
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 12:54 PM
अच्छी सेहत के लिए तरह तरह के नुस्खे आजमाने में गलत कुछ भी नहीं है, लेकिन यह भी सच है कि सेहत का राज हरी सब्जियों में छिपा है। इनका नियमित सेवन न केवल रक्तचाप, ब्लड शुगर जैसी समस्याओं का खतरा कम कर सकता है, बल्कि कैंसर तथा नेत्रहीनता आदि से बचाव भी कर सकता है।
एम्स में आहार विशेषज्ञ अनुजा अग्रवाल ने बताया कि हरी सब्जियों के सेवन की आदत बचपन से ही होनी चाहिए। इनमें रेशा, प्रोटीन, विटामिन, कई जरूरी अम्ल आदि भरपूर होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव में मददगार होते हैं। गाजर, पालक, चौलाई, सरसों के साग में बीटा कैरोटिन तथा ल्यूटिन एवं जेएक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड होते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट हैं और कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही रोक सकते हैं।
न्यूट्रीहेल्थ की संचालक आहार विशेषज्ञ शिखा शर्मा ने कहा कि फोलेट यानी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की भरपूर मात्रा वाली सब्जियों जैसे पालक आदि के सेवन से स्तन कैंसर, त्वचा तथा फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम होता है। ल्यूटिन की वजह से बढ़ती उम्र के साथ साथ मांसपेशियों के क्षरण की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। एएमडी के कारण ही उम्र के साथ नेत्रहीनता बढ़ती है।
आहार विशेषज्ञ कामिनी बाली ने कहा कि फोलेट जन्म से होने वाली विकतियों को रोकता है। यह डीएनए के डुप्लीकेशन और उसकी मरम्मत के लिए भी जरूरी है। अगर डीएनए की मरम्मत नहीं हुई और कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती रहीं तो कैंसर हो सकता है। फोलेट का भरपूर मात्रा में सेवन कोलोन यानी गुदा में पॉलिप का खतरा भी घटाता है। ये पॉलिप ही गुदा के कैंसर का कारण होते हैं। महिलाओं में फोलेट की कम मात्रा की वजह से स्तन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
01

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
