हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
अन्य फोटो
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम हाथ तैयार किया जिसे रोगी अपने मस्तिष्क की तरंगों से संचालित कर सकता है।
अब दिमाग से कंट्रोल होगा कृत्रिम हाथ
लंदन, एजेंसी
First Published:03-12-09 06:30 PM
Last Updated:03-12-09 06:30 PM
वैज्ञानिकों ने अपना हाथ गंवा चुके एक व्यक्ति में एक ऐसा कृत्रिम हाथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की है, जिसकी उंगलियां उसके विचारों के अनुरूप संचालित होंगी और किसी वस्तु को छूने पर उसे संवेदना महसूस होगी।
डेली एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह पहला मौका है, जब एक रोगी अपने मस्तिष्क के विचारों के जरिये तंत्रिका तंत्र से जुड़े एक कृत्रिम अंग को नियंत्रित करके अहम गतिविधियां करने में सक्षम हो गया।
वैज्ञानिकों ने रोगी में इलेक्ट्रोडस लगाये। यह रोगी एक कार दुर्घटना में अपना बायां हाथ और बाजू का अगला हिस्सा गंवा चुका था। इस कृत्रिम हाथ को रोगी से इलेक्ट्रोड के जरिये जोड़ा गया।
वैज्ञानिकों के दल का नेतृत्व करने वाले पाउलो रोसीनी ने बताया कि एक महीने के भीतर ही इस कृत्रिम हाथ ने 26 वर्षीय पियरपाउलो पेत्रुजीलो के मस्तिष्क से भेजे गये 95 फीसदी आदेशों का पालन किया। यह वास्तविक हाथ जैसा लगने लगा।
डेली एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह पहला मौका है, जब एक रोगी अपने मस्तिष्क के विचारों के जरिये तंत्रिका तंत्र से जुड़े एक कृत्रिम अंग को नियंत्रित करके अहम गतिविधियां करने में सक्षम हो गया।
वैज्ञानिकों के दल का नेतृत्व करने वाले पाउलो रोसीनी ने बताया कि एक महीने के भीतर ही इस कृत्रिम हाथ ने 26 वर्षीय पियरपाउलो पेत्रुजीलो के मस्तिष्क से भेजे गये 95 फीसदी आदेशों का पालन किया। यह वास्तविक हाथ जैसा लगने लगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल