गुरुवार, 23 मई, 2013 | 22:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
मोटापे से छुटकारा के लिए हो रही है सर्जरी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-07-12 11:58 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सौंदर्य एवं फिटनेस के प्रति बढ़ते आकर्षण और सर्जरी की आधुनिक तकनीकों के प्रचलन के कारण बच्चों एवं किशोरों में मोटापे से निजात दिलाने वाली सर्जरी कराने की प्रवृति बढ़ रही है।

यहां स्थित सर गंगा राम अस्पताल के लैप्रेस्कोपिक रोबोटिक एवं बैरिएट्रिक सर्जन डॉ तरुण मित्तल ने बताया कि अमेरिका में 14 साल बाद और भारत में 15 से 16 साल की उम्र के बाद मोटापा घटाने की सर्जरी की अनुमति है।

उन्होंने बताया कि उनके पास पिछले कुछ समय से कम उम्र के लोग अधिक संख्या में मोटापा घटाने वाली बैरिएट्रिक सर्जरी कराने के लिए आगे आ रहे हैं। डॉ मित्तल ने बताया कि उन्होंने हाल में ही 20 साल के एक युवक की सर्जरी की है।

भारत में पिछले कुछ साल में जीवन शैली एवं खान.पान में आए परिवर्तन के कारण बच्चों एवं किशोरों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है। स्कूली बच्चों के बीच किए गए हाल के एक अध्ययन से पता चला है कि बच्चों एवं किशोरों में से करीब 11 प्रतिशत मोटे हैं, जबकि 14 प्रतिशत सामान्य से अधिक वजन के हैं हालांकि अमरीका में बच्चों एवं किशोरों में मोटापे की समस्या अधिक व्यापक है जहां 20 वर्ष के 34 प्रतिशत युवा मोटे एवं अधिक वजन के हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°