बुधवार, 19 जून, 2013 | 23:58 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
लीवर कैंसर से बचना है तो लें विटामिन-ई
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:19-07-12 03:37 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अगर आपको लीवर कैंसर से बचना है तो अपनी खुराक में विटामिन-ई को शामिल कर लीजिए। हाल ही में चीन में हुए एक शोध से पता चला है कि भोजन या दवाओं से जरिये ली गई विटामिन-ई की खुराक, लीवर कैंसर के खतरे को कम कर देती है।

विटामिन-ई चर्बी में घुलनशील होती है और यह एक एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। तमाम अध्ययनों से यह भी पता चला है कि यह डीएनए के नुकसान को भी रोकती है।

नेशविले के वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जियाओ ओउ शू का कहना है कि इस शोध से यह पता चलता है कि भोजन या दूसरी खुराकों के जरिए ज्यादा मात्रा में विटामिन-ई के सेवन से चीन में अधेड़ उम्र और बुढ़ापे में लीवर कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

नेशनल कैंसर संस्थान के जर्नल के मुताबिक लीवर कैंसर दुनिया में कैंसर का तीसरा सबसे बड़ा प्रकार है। कैंसर के पीड़ित पुरुषों में यह पांचवे स्थान पर और महिलाओं में सातवें स्थान पर है।

शंघाई कैंसर संस्थान और वैंडरबिल्ट विश्वविद्यालय के एक संयुक्त बयान के मुताबिक लीवर कैंसर के 85 फीसदी मामले विकासशील देशों में होते हैं और उनमें से 54 फीसदी अकेले चीन में हैं।

विटामिन-ई का लीवर कैंसर पर असर जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 132,837 लोगों के आंकड़े जुटाए। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित 149 पुरुषों और 118 महिलाओं को दो साल तक विटामिन-ई की खुराक देकर अध्ययन किया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°