गुरुवार, 23 मई, 2013 | 15:13 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मोटापे का आनुवंशिकता से संबंध
हयूस्टन, एजेंसी
First Published:27-06-12 06:57 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
वैज्ञानिकों ने मामूली आनुवंशिक परिवर्तन, शरीर की वसा में बढ़ोतरी और इंसुलीन प्रतिरोध में प्रत्यक्ष संबंध होने का पता लगाया है। इससे मधुमेह की जद में आने से समय रहते बचा जा सकेगा।

नीदरलैंड के मैसट्रीच यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर से जुड़े एवं इस अध्ययन के सह लेखक बेस्टीयान हेवीक्स ने बताया कि हमारे नतीजे इस विचार का समर्थन करते हैं कि हार्मोन अभिग्राही संवेदनशीलता में मामूली बदलाव का भी उपापचयी असर होता है। ग्लुकोकोट्रीस्वाइड अभिग्राही ग्लुकोकोट्रीस्वाइड या स्टेराइड हार्मोन के कार्यों को नियंत्रित करता है, जो शरीर में हर तंत्र को नियंत्रित करता है।
 
शोधकर्ताओं के मुताबिक यह छोटा सा परिवर्तन अभिग्राही को ग्लुकोकोट्रीस्वाइड के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है, जिसका समान हार्मोन स्तरों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। इस बदलाव के प्रभाव अत्यधिक ग्लुकोकोट्रीस्वाइड के समान प्रतीत होते हैं जो कुछ खास दवा या रोगों से होता है।
  
इस तरह के लक्षण जो अक्सर प्रेडनीसोन या अन्य ग्लुकोकोट्रीस्वाइड दवाओं से प्रकट होते हैं उनसे खासतौर पर पेट की वसा में बढ़ोतरी हो सकती है और रक्त शर्करा उपापचय पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°