गुरुवार, 23 मई, 2013 | 19:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
दिल के दौरों के लिए स्टेम कोशिकाएं हैं गुनाहगार
लंदन, एजेंसी
First Published:10-06-12 07:35 PM
Last Updated:10-06-12 07:37 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल के दौरों का असली गुनाहगार अब तक पर्दे के पीछे था जिसे भारतीय वैज्ञानिक सहित वैज्ञानिकों की एक टीम सामने लाई है और उनका दावा है कि अब तक अनजान इस स्टेम कोशिका की खोज से दिल की बीमारी के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं।

अब तक, यह माना जाता था कि रक्त नली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं मांसपेशी की कोशिकाओं से होती हैं लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफॉर्निया इन बेर्केली ने एक ऐसी स्टेम कोशिका की पहचान की जो अब तक अनजान थी। यह स्टेम कोशिका धमनियों को कड़ा बना देती है।

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इस अहम खोज से दिल के दौरों और पक्षाघात को लेकर नजरिया पूरी तरह बदल जाएगा और इनसे मरने वालों की संख्या में बेहद कमी आएगी।

अनुसंधान दल के अगुवा प्रोफेसर सॉंग ली ने कहा कि पहली बार हम इस बात के सबूत दे रहे हैं कि रक्त नली से जुड़ी बीमारियां वास्तव में स्टेम कोशिका बीमारी हैं। प्रो. ली के हवाले से डेली मेल ने कहा कि इस खोज से रक्त नली संबंधी बीमारियों से जुड़े इलाज में क्रांति आ जानी चाहिए क्योंकि अब हमें मालूम है कि हमारा असल निशाना स्टेम कोशिकाएं हैं।

उनके सहकर्मी डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक बेहद अहम खोज है क्योंकि यह मौजूदा मत को चुनौती देता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°