बुधवार, 22 मई, 2013 | 14:57 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
 
त्वचा कैंसर से बचाने वाली दवा को मंजूरी
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:07-06-12 11:21 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हाल ही में अनुमोदित की गई एक दवा त्वचा के कैंसर के दो दुर्लभ प्रकारों को दूर रखने में मददगार हो सकती है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

यह दवा स्विस दवा कंपनी रोशे की अमेरिकी शाखा जेनेनटेक ने तैयार की है। एरिवेज नामक इस दवा को गहन समीक्षा के बाद जनवरी में यूएस फूड एंड ड्रग एड़मिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी दी है। यह दवा बेसल कोशिका कारसिनोमा के इलाज के लिए तैयार की गई है।

बेसल कोशिका कारसिनोमा त्वचा के कैंसर का एक आम प्रकार है, लेकिन कभी कभी यह जानलेवा भी हो जाता है। नॉनमेलानोमा कैंसर के 80 फीसदी मामलों का कारण बेसल सेल कारसिनोमा है और अमेरिका में हर साल इसके करीब 20 लाख नए मामले होते हैं।

जर्नल में प्रकाशित दो अध्ययनों में बताया गया है कि यह दवा बेसल सेल कारसिनोमा के दो असामान्य प्रकारों मेटास्टैटिक बेसल सेल कारसिनोमा और गोरलिन सिन्ड्रोम से बचाने में मददगार होती है। गोरलिन सिन्ड्रोम को बेसल सेल नेवस सिन्ड्रोम भी कहा जाता है।  

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°