मंगलवार, 18 जून, 2013 | 12:40 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
 
आम खाएं और मोटापा घटाएं
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:04-06-12 11:05 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऑस्ट्रेलियाई अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया है कि कुछ किस्मों के आम मोटापा घटाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ऐसा तब ही हो सकता है जब आम तौर पर फेंक दिए जाने वाले इनके छिलके को खाया जाए।
  
अनुसंधानकर्ताओं ने आगाह किया है कि आम की कुछ प्रजातियों के छिलके खाने से उल्टा असर पड़ सकता है तथा मोटापा कम होने की बजाय बढ़ भी सकता है।
  
क्वीन्सलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया है कि आम की किस्म इरविन और नैम डॉक माई के छिलकों में ऐसे तत्व होते हैं जो मानवीय वसा कोशिकाओं के निर्माण को रोकने में मदद करते हैं।
  
एएपी की रिपोर्ट के अनुसार केनसिंगटन प्राइड जैसी किस्मों के आम खाने का उल्टा असर हो सकता है क्योंकि इनके छिलकों में ऐसे तत्व होते हैं जो मानवीय वसा कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देते हैं।
  
अनुसंधानकर्ता माइक गिडली ने कहा कि प्रयोगशाला में तीन किस्मों के आम के छिलकों और गूदे का परीक्षण किया गया जिसके बाद यह निष्कर्ष सामने आया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°