पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
नये टेस्ट से लगेगा अल्जाइमर्स का जल्द पता
लंदन, एजेंसी
First Published:16-04-12 02:45 PM
अल्जाइमर्स का समय पूर्व पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक नया टेस्ट विकसित करने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नया टेस्ट बहुत समय पहले ही लोगों के दिमाग में होने वाले परिवर्तन का पता लगाकर जिंदगी में बाद में इस बीमारी की चपेट में आने की भविष्यवाणी कर सकेगा।
अल्जाइमर्स एक लाइलाज बीमारी है और विशेषज्ञों का मानना है कि इससे निपटने और इसे पूरी तरह रोकने की कुंजी इसके जल्द पता लगने में छुपी है।
अब एक अंतरराष्ट्रीय दल ने कहा है कि नया टेस्ट जल्द ही बहुत समय पहले अल्जाइमर्स का पता लगाने में सफल होगा। यह टेस्ट व्यक्ति पर इस बीमारी के विध्वंसकारी लक्षणों के उभरने से पहले ही इसका पता लगा लेगा। डेली एक्सप्रेस में यह खबर प्रकाशित हुई है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि समय पूर्व इसकी चेतावनी मिलने का यह लाभ होगा कि इसका जल्द उपचार शुरू हो सकेगा, इसे पैदा होने से रोका जा सकेगा तथा उपलब्ध उपचारों के जरिए इसके प्रभावों को कम किया जा सकेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
