भारत-चीन ने किए 8 समझौते, शांति के उपायों पर सहमति आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल
तारों को तेजी से निगल रहा है ब्लैक होल
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:03-04-12 04:29 PM
ब्लैक होल तेजी से बाइनरी (डबल) स्टार सिस्टम के तारों को निगल रहा है, जिससे इसका आकार आने वाले वर्षों में बड़ा हो सकता है।
यह दावा एक नए खगोलशास्त्रीय अध्ययन में किया गया है। हार्वर्ड-स्मिथसोनियमन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स (सीएफए) के स्कॉट केनयन ने कहा कि ब्लैक होल तेजी से तारों को निगल रहा और अगले एक अरब वर्षो में इसका आकार दोगुना बड़ा हो सकता है। मानवीय मानकों के अनुसार यह हालांकि लम्बी अवधि जान पड़ती है, लेकिन आकाशगंगा के इतिहास में यह तेजी से हो रहा है।
यह अध्ययन रिपोर्ट 'द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स' में प्रकाशित हुई है। यूनीवर्सिटी ऑफ उटाह के मुख्य अध्ययनकर्ता बेंजामिन ब्रोमले ने कहा कि मुझे लगता है कि ब्लैक होल के आकार में वृद्धि का यह प्रमुख तरीका बन गया है।
अध्ययनकर्ताओं का काम वर्ष 2005 में सीएफए के ही अंतरिक्ष विज्ञानियों की एक टीम के अध्ययन के आगे की कड़ी है, जिसका नेतृत्व वारेन ब्राउन ने किया था। ब्राउन के नेतृत्व में सीएफए के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हापरवेलोसिटी तारों का अध्ययन किया था, जो आकाशगंगा में तेजी से भ्रमण करता है और ब्लैक होल में समाने से बच निकलता है।
हाइपरवेलोसिटी तारे बंदूक की गोलियों की तुलना में हजारों गुना अधिक तेजी से चल सकते हैं। इन तारों की उत्पत्ति भी बाइनरी (डबल) स्टार सिस्टम से ही होती है।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
