ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
प्राचीन समुद्री घास में छिपा है धरती का राज
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:03-02-12 03:12 PM
जीव वैज्ञानिकों ने एक प्राचीन समुद्री घास को ढूंढ निकाला है। उनका दावा है कि इसी घास में पृथ्वी पर पहले जीव का राज छिपा है।
माना जाता है कि समुद्री घास ही तटीय जलवायु का आधार बनती है। अब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने दावा किया है कि पोसिदोनिसया ओशियाना नाम की एक घास करीब एक लाख साल पुरानी है और यह 15 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
अपने अध्ययन के लिये वैज्ञानिकों ने भूमध्य सागर के किनारे 35 हजार किलोमीटर तक करीब 40 चारागाहों का परीक्षण किया। कंप्यूटर मॉडलों की मदद से पोसिदोनिसया ओशियाना के फैलाव का अध्ययन किया गया। यह घास अपने क्लोन को भी जन्म देती है।
हालांकि इस शोध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब इसकी तादाद में कमी आ रही है और यह बदलती हुई मौसम की परिस्थितियों के अनुकूल नहीं बन पायेगी।
11

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

