बुधवार, 22 मई, 2013 | 13:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
 
मोबाइल फोन और कम्प्यूटर इंसान की सेहत के दुश्मन
लंदन, एजेंसी
First Published:15-05-11 07:55 PM
Last Updated:15-05-11 08:00 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन वाले मोबाइल फोन तथा कम्प्यूटर लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा हैं और स्कूलों में तत्काल इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। एक सशक्त यूरोपीय ईकाई ने यह सिफारिश की है।

कौंसिल आफ यूरोप समिति ने इन सबूतों का अध्ययन किया है कि तकनीक का मानव पर बेहद बुरा विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है। समिति इस नतीजे पर पहुंची है कि बच्चों को इस बुरे प्रभाव से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। दी डेली टेलीग्राफ में यह खबर प्रकाशित हुई है।

अपनी रिपोर्ट में समिति ने कहा है कि जन स्वास्थ्य अधिकारी शुरूआत में एसबेस्टास, धूम्रपान और पेट्रोल में सीसे की मौजूदगी के खतरों का आकलन करने में कमजोर रहे थे लेकिन अब उसी गलती को दोहराने से बचना बेहद जरूरी है।
   
रिपोर्ट में वायरलेस फोन और बेबी मानिटर से पैदा होने वाले दुष्प्रभाव को रेखांकित किया गया है जिनमें समान तकनीक काम करती है और जिनका ब्रिटिश घरों में काफी प्रयोग किया जाता है।

रिपोर्ट में ऐसी आशंका जतायी गई है कि वायरलेस उपकरणों से निकलने वाला इलैक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण कैंसर पैदा कर सकता है और साथ ही मस्तिष्क के विकास को नुकसान पहुंचा सकता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°