किडनैपिंग के केस में फंसी अभिनेत्री सना खान, हुई फरार श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी न्यायाधीश, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन
दिमाग तेज करना हो तो रोज खाएं बैक्टीरिया
लंदन, एजेंसी
First Published:28-05-10 07:55 PM
Last Updated:28-05-10 07:55 PM
जनाब, दिमाग को तंदुरूस्त रखना है तो जमकर खाइए बैक्टीरिया। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। न्यू साइंटिस्ट में प्रकाशित इस अध्ययन को अंजाम देने वाले वैज्ञानिकों ने इसके लिए चूहों पर प्रयोग किया।
उन्होंने चूहों को मूंगफली खाने को दी पर उस मूंगफली के साथ मिटटी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को भी खुराक में दिया।
मूंगफली के साथ बैक्टीरिया का निवाला लेने वाले वे चूहे चक्रव्यूह में दौड़ना आसानी से और दोगुने रफ्तार से सीख गए। उन्हें इस दौड़ में मजा भी आया। न्यूयॉर्क के सेज कॉलेज के डोरोथी मैथ्यूज की अगुवाई में दल ने पाया कि बैक्टीरिया खाने वाले चूहे सामान्य मूंगफली खाने वाले चूहों की तुलना में चक्रव्यूह में दोगुने रफ्तार से भागे। मैथ्यूज ने बताया कि इस साबित करता है कि उन्होंने चक्रव्यूह को तोड़ना तेजी से सीखा। चक्रव्यूह में चूहों की यह दौड़ छह हफ्तों तक 18 बार चली और हर बार बैक्टीरिया खाने वाले चूहे आगे रहे। वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बैक्टीरिया ने उनके प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित किया था। इस बारे में ऐसे ही नतीजों वाला एक अध्ययन 2007 में भी हो चुका है। मैथ्यूज ने कहा कि बैक्टीरिया सीखने की प्रक्रिया को तेज करते हैं क्योंकि उनका असर दिमाग के एक हिस्से हिप्पोकैम्पस पर पड़ता है जो याददाश्त के लिए जवाबदेह होते हैं।

00

दिमाग| तेज| बैक्टीरिया| सीखना|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल