ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
स्तन कैंसर से संबंधित जीन का पता चला
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:02-04-12 03:52 PM
वैज्ञानिकों ने एक जीन का पता लगाया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे यह और बेहतर तरीके से जाना जा सकता है कि किसी महिला में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ तो नहीं गया।
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की अगुवाई वाली एक अंतरराष्ट्रीय टीम का कहना है कि उसने स्तन कैंसर से जुड़ी जीन एक्सआरसीसी-2 का तेजी से पता लगाने के लिए नयी तकनीक का इस्तेमाल किया।
एक्सआरसीसी-2 के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कैंसर के दूसरे जीन का पता लगाने में भी मददगार साबित हो सकती है। अध्ययन की अगुवाई करने वाली प्रोमेलिसा साउदी ने कहा कि यह एक अहम खोज है। नवीनतम जेनेटिक सिक्वेंसिग तकनीक के इस्तेमाल से स्तन कैंसर का खतरे में इजाफा करने वाली जीन का पता पहली दफा लगाया जा सका है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
