29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
रूस के व्लादिवोस्तोक में चार हाथों वाला रोबोट करेगा मरीजों की सर्जरी
व्लादिवोस्तोक, एजेंसी
First Published:03-12-12 03:19 PM
Last Updated:03-12-12 03:26 PM
रूस व्लादिवोस्तोक में फॉर ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी (एफईएफयू) का एक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां चार हाथों वाला एक रोबोट मरीजों की सर्जरी करेगा।
प्रिमोरस्की क्षेत्र की उप गवर्नर इरिना वसीलकोवा ने बताया कि चिकित्सा केंद्र को उपलब्ध कराए जाने वाले इस रोबोट का वजन आधा टन होगा और यह स्वंय ही सबसे जटिल ऑपरेशन करने में समक्ष होगा। इन रोबोटों का संचालन मानव करेगा। इस चिकित्सा केंद्र में पूरे क्षेत्र के मरीजों का इलाज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रोबोट में नई तकनीकें होंगी, जो मरीजों को न्यूनतम जख्मों साथ सबसे अधिक जटिल ऑपरेशन करने में मदद करेंगी। वसीलकोवा ने साथ ही कहा कि पूरे प्रिमोरस्की क्षेत्र में 16 अंतर-जिला विशेष चिकित्सा सहायता केंद्रों की स्थापना की जाएगी। यह चिकित्सा केंद्र अगले साल से गहरी आबादी वाले इलाकों में काम करना शुरू कर देंगे।
विसीलकोवा ने कहा कि चिकित्सा सहायता उपलब्धता प्रणाली की पुनर्संरचना से चिकित्सकों को क्षेत्र की पूरी आबादी को विशेष चिकित्सा सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस प्रणाली के तहत आने वाले जिले के लोग बीमार पड़ने पर अस्पतालों में, पूर्व में किसी अतिरिक्त सलाह और जांच कराए बिना, अपने घर से सीधे भर्ती हो सकेंगे।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
