हमारे पूर्वज मनुष्य और चिंपाजी के मिश्रण थे
मानव जाति के तीन पूर्वजों के कंकाल के हिस्सों को जोड़कर पूरा खाका तैयार करने के बाद नए शोध में पाया गया है कि हमारे पूर्वज मानव और चिंपाजी का जिटल मिश्रण...
मानव जाति के तीन पूर्वजों के कंकाल के हिस्सों को जोड़कर पूरा खाका तैयार करने के बाद नए शोध में पाया गया है कि हमारे पूर्वज मानव और चिंपाजी का जिटल मिश्रण थे।
करीब बीस लाख वर्ष पहले अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास वर्ष 2008 में 20 लाख वर्ष पहले विचरण करने वाले मनुष्य के संभावित पूर्वजों के कंकाल के टुकडे मिले थे।
शोध में पाया गया कि एस्ट्रालोपिथेकस सेडिबा नाम की इस प्रजाति के कूल्हे, दांत और हाथ तो मनुष्य जैसे थे लेकिन पैर चिंपाजी की तरह का था। साइंस पित्रका में प्रकाशित नए शोध मे बताया गया है कि छह अलग-अलग वैज्ञानिक शोधों में एक किशोर नर, जिसे बोलचाल की भाषा में एम एच1 एक मादा यानी एम एच 2 और एक वयस्क पुरुष यानी एम एच4 के कंकालों की संरचना का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। ये कंकाल जोहान्सबर्ग के पश्चिमोत्तर में मालपा की एक गुफा से निकाले गए थे, जिसकी छत भूक्षरण से समाप्त हो गई थी।