वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत
स्तन कैंसर में मैमोग्राफी की नहीं होगी जरूरत!
टोरंटो, एजेंसी
First Published:12-04-12 02:59 PM
वैज्ञानिक एक ऐसा रक्त परीक्षण विकसित करने के करीब पहुंच रहे हैं, जहां बेहद शुरुआती अवस्था में ही स्तन कैंसर का सटीक पता लगाया जा सकेगा। इससे एक दिन ऐसा आएगा कि मैमोग्राफी परीक्षण की जरूरत नहीं होगी।
कनाडा में मैकगिल यूनिवर्सिटी के एक दल ने बताया कि उन्होंने स्तन कैंसर का पता लगाने की मौजूदा तकनीक में सुधार किए हैं और साथ ही एक सामान्य किस्म के स्तन कैंसर की पहचान के लिए एक बायोमार्कर की खोज की है जो एस्ट्रोजन रिसेप्टर अनुकूल है।
टीम ने अपने परीक्षण के लिए स्वस्थ और स्तन कैंसर से पीड़ित मरीजों के रक्त के नमूने लिए और उसके बाद उन्होंने नमूनों में 32 विभिन्न प्रकार के प्रोटीन के जमाव को नापा।
टीम के अगुवा डेविड जकर ने कहा कि मैमोग्राफी धीमी और महंगी प्रक्रिया है और साथ ही असहज भी। इसलिए यह तरीका विकसित करने की कोशिश की गयी जो अधिक सटीक और सरल है।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
