छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
आराम करने से स्वस्थ होती हैं कोशिकाएं
लंदन, एजेंसी
First Published:02-04-12 12:57 PM
दिल के दौरे के बाद दिल की कोशिकाओं को पहुंचे नुकसान को दूर किया जा सकता है। एक नए अध्ययन के मुताबिक इसके लिए आपको अपने दिल को आराम देना होगा।
इम्पीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने चूहों पर यह अध्ययन किया। अध्ययन के मुताबिक दिल के दौरे से दिल की मांसपेशीय कोशिकाओं पर जो प्रभाव पड़ता है वह स्थायी नहीं होता है। इस खोज ने दिल के इलाज की दिशा में नए दरवाजे खोले हैं।
दिल के दौरे की स्थिति में दिल की मांसपेशियां बहुत कमजोर हो जाती हैं। सिर्फ ब्रिटेन में ही दिल के दौरे से पीडित लोगों की संख्या करीब 7,50,000 है।
'यूरोपीयन जर्नल ऑफ हार्ट फेलियर' के मुताबिक गम्भीर दिल के दौरे की स्थिति में एक साल के अंदर मौत का खतरा रहता है, जो गम्भीर प्रकार के ज्यादातर कैंसर से ज्यादा खतरनाक है। इसे देखते हुए दिल के रोगों के लिए नए इलाजों की सख्त जरूरत है।
दिल के दौरे की शिकायत वाले कुछ मरीजों में कभी-कभी एलवीएडी (बाएं निलय को मदद देने वाली युक्ति) प्रणाली लगा दी जाती है। एलवीएडी एक छोटा पम्प होता है, जो ह्रदय के कार्यो को तेज कर देता है और बाएं निलय पर दबाव को कम करता है। बायां निलय दिल का सबसे बड़ा भाग है, जहां से पूरे शरीर के लिए रक्त पम्प किया जाता है।
साल 2006 में माग्डी याकूब के नेतृत्व में इम्पीरियल के शोधकर्ताओं ने प्रदर्शित किया था कि एलवीएडी लगे दिल को एक निश्चित समय तक आराम देने से दिल की मांसपेशियां स्वस्थ होती हैं।
शोधकर्ताओं ने ह्रदयाघात की स्थिति में चूहे के दिल की मांसपेशियों की कोशिकाओं में हुए बदलावों को देखा। आराम से इन कोशिकाओं को स्वस्थ होते देखा गया। नेशनल हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट के सीजेर टेरेसिएनो का कहना है कि यदि आपके पैर की मांसपेशी में चोट लग जाती है तो आप उसके स्वस्थ होने के लिए आराम करते हैं।
उन्होंने कहा कि लेकिन दिल आराम नहीं कर सकता, उसे लगातार काम करना पड़ता है। एलवीएडी तकनीक के जरिए दिल के काम के बोझ को कुछ हद तक कम किया जा सकता है और इससे दिल के स्वस्थ होने में मदद मिलती है।''
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
