ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
'गोल्डनमैन' दत्ता फुगे
First Published:05-01-13 03:20 PM
आपने कई तरह की और कई रंगों की शर्ट तो देखी होंगी लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि कोई 1.7 करोड़ की सोने की शर्ट खरीद सकता है। जी हां यह सच है...पूणे में पिंपरी चिंचवड के व्यवसायी दत्ता फुगे ने 3.5 किलो की सोने की शर्ट खरीदी है।
सोने से खास प्रेम रखने वाले दत्ता फुगे ने अपने लिए खासतौर पर 22 कैरेट सोने की एक शर्ट बनवायी है, जिसका वजन लगभग साढ़े 3 किलो है और इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 27 लाख है। यह शर्ट पूरी तरह सोने से बनी है। बड़ी बात तो यह है कि दत्ता फुगे अपने शरीर पर 10 किलो सोना हमेशा पहने रहते हैं।
दत्ता फुगे की पत्नी सीमा पिंपरी चिंचवड की एनसीपी मेम्बर हैं। दत्ता फुगे पेशे से फाइनेंशियल बिजनेस मैन हैं। कारोबार में सफलता हासिल करने से उनको दिल्ली सरकार की ओर से भारत गौरव से नवाजा भी गया है।
पूरे शरीर पर कुल 10 किलो सोना लादे यह 'गोल्डन मैन' अपने गले और हाथ में भी कुल मिला कर लगभग 5 किलो के आभूषण पहनते हैं। उनका कहना है कि उन्हें सोने से बेहद प्यार है।
अगर शर्ट की बात करें तो इसे चिंचवड के रांका ज्वेलर्स के 15 कारीगरों ने 15 दिन तक 18 घंटे की कड़ी मेहनत से बनाया। गोल्डन शर्ट के लिए खास कपड़ा विदेश से मंगाया गया जबकि शर्ट के बटन स्वोरॉफस्की क्रिस्टल के हैं।
गोल्डमैन दत्ता फुगे की सोने की शर्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है, माना जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे महंगी शर्ट है और यही नहीं यह गोल्डन शर्ट गिनीज या लिम्का बुक के वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो सकती है।
02

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
jaanathajapan pahunce chine naam ka honakaam ka nithalla sex peer ne kahna hai kaam se darkar rakhon naam me kyan rakha hai jeevan chal ne kanaam hai murda dil kya khakh kaamke
By bharatvyas (8th-January-2013 01:55:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
