ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
अब मस्तिष्क भी रहेगा हमेशा जवान
स्टॉकहोल्म, एजेंसी
First Published:29-04-12 04:29 PM
उम्र भले ही बढ़ने से रोकी नहीं जा सकती, लेकिन मस्तिष्क को जवान रखने की युक्ति वैज्ञानिकों ने खोज निकाली है। एक नए अध्ययन के अनुसार मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर मस्तिष्क को युवा रखा जा सकता है।
अध्ययन के अनुसार मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर मस्तिष्क को युवा रखा जा सकता है। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले स्वीडन स्थित यूमिया विश्वविद्यालय के लार्स नायबर्ग ने बताया, कि हालांकि उम्र के बढ़ने के साथ यादाश्त कुछ कमजोर पड़ जाती है, लेकिन कई बुजुर्ग अच्छे से काम करने में सक्षम होते हैं और ऐसा युवा मस्तिष्क की वजह से होता है।
नायबर्ग ने कहा कि शिक्षा आपके मस्तिष्क को नहीं बचा सकती। पीएचडी से लेकर हाई स्कूल छोड़ने वाले लोगों दोनों में ही उम्र बढ़ने पर यादाश्त में कमी देखी गई है।
विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार किसी चीज में लगे रहना सफलता का रहस्य है। ऐसे सभी लोग जो विश्वसनीय ढंग से सामाजिक, मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहते हैं, वे सभी अपनी उम्र के हिसाब से मस्तिष्क से बेहतर काम करते हैं।
नायबर्ग ने बताया कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहना मस्तिष्क की देखभाल का तरीका है।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
