मंगलवार, 21 मई, 2013 | 08:34 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बॉडी बनाने के लिए कम वजन उठाना बेहतर
लंदन, एजेंसी
First Published:27-04-12 02:36 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
क्या आप भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान या हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टेलन की तरह बॉडी बनाना चाहते हैं। अगर आप बॉडी बनाने की खातिर जिम जाने के लिए योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक सलाह है। आप भारी-भरकम वजन उठाने के बजाय कम वजन उठायेंगे तो बेहतर लाभ पाएंगे।
   
कनाडा में मैक मास्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब आप बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं तो भारी वजन उठाने के मुकाबले कम वजन उठाना अधिक प्रभावी होता है। द डेली टेलीग्राफ ने खबर दी है कि अपने अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि कम वजन उठाने से अधिक बार अभ्यास किया जा सकता है।
   
अध्ययन की अगुवाई करने वाले लेखक निकोलस बुर्ड ने बताया कि बाकी प्रोटोकॉल बॉडी बिल्डिंग की कवायद में प्रभावी हो सकते हैं और प्रतिरोधकता संबंधी प्रशिक्षण के बाद आप ज्यादा मजबूत मांसपेशियां पा सकते हैं।
   
शोधकर्ताओं ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग करने वाले प्रशिक्षक को तब तक लोहे के पंप को उठाते रहना चाहिए जब तक उसे यह नहीं लगे कि वह अब और नहीं कर सकता है और थक गया है। एक ही परिणाम की लालसा रखने वाले कम वजन उठाने उठाने वाले व्यक्ति अधिक वजन उठाने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा देर तक जिम में अभ्यास कर पाते हैं।
   
यह अध्ययन अप्लाइड फिजियोलॉजी, न्यूट्रिशन और मेटाबोलिसम जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°