मंगलवार, 22 मई, 2012 | 19:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
  Image Loading अन्य फोटो
एक्टिव बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर
सिडनी, एजेंसी
First Published:03-02-12 06:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
शारीरिक रूप से सक्रिय बच्चों को मधुमेह एवं हृदय रोग होने की सम्भावना बहुत कम होती है। यह तथ्य एक अध्ययन में सामने आया है।

विक्टोरिया एवं मेलबर्न विश्वविद्यालय के ग्लेन मैकनेल एवं मेरी व्लोदेक के नेतृत्व में हुए अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि व्यायाम करने से मधुमेह एवं हृदय रोगों के प्रति संवदेनशील चूहों की क्षमता में वृद्धि होती है।

अमेरिका की वैज्ञानिक पत्रिका ‘फिजियोलॉजी-एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म’ के अनुसार मैकनेल ने कहा कि जन्म के समय छोटे चूहों में अविकसित हृदय एवं अग्न्याशय के कारण आगे बड़ी बीमारियां होने की सम्भावना अधिक होती है। लेकिन हमारा मानना है कि जीवन के शुरुआती समय में व्यायाम के द्वारा इस परिस्थिति से उबरा जा सकता है।

विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार छोटे जन्मे चूहों पर यह परीक्षण किया। इस दौरान जिन चूहों को पांच से छह हफ्तों तक व्यायाम कराया गया था महीने के अंत तक उनके अंगों में मामूली रूप से सुधार देखने को मिला। लेकिन छह महीने बाद उनके अंग स्वस्थ समूह जैसे हो गए।

एक दूसरे समूह को जिन्हें व्यायाम का अवसर नहीं मिला था उनमें कोई सुधार देखने को नहीं मिला। मैकनेल ने कहा नौ हफ्ते वाले चूहे को पांच वर्ष के बच्चों के समान माना गया और छह महीने की उम्र के चूहे को स्वस्थ मनुष्य माना गया।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि बच्चों की सक्रियता एवं स्कूल में शारीरिक शिक्षा से उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.2°