खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
वसा से बनेंगी मानव हड्डियां
लंदन, एजेंसी
First Published:10-06-12 10:50 PM
वैज्ञानिकों ने वसा के स्टेम सेल से मानव हड्डी को विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। इस नई खोज से पीड़ित व्यक्ति की कोशिकाओं से टूटी हड्डियों के इलाज और बदलने का रास्ता भी खुल गया है।
शोधकर्ताओं ने शुरुआत में वसा ऊतकों से स्टेम सेल लिया और इसे विकसित होने में करीब एक महीने का समय लगा। समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित एक कंपनी इस प्रौद्योगिकी पर शिक्षाविदों के साथ काम कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष के अंत तक इस नई खोज का परीक्षण मरीजों पर किया जाएगा।
बोनस बायोग्रुप के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष और प्रोफेसर एविनोएम कादोयूरी ने बताया कि चोट लगने पर और सर्जरी के दौरान कृत्रिम हड्डियों की जरूरत होती है। हम हड्डियों को सही आकार में लाने के लिए तीन आयामी संरचना का प्रयोग करते हैं। हम इन हड्डियों को शरीर के बाहर विकसित कर सकते है और बाद में इन्हें उचित समय पर मरीज में स्थानांतरित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अगर कोशिकाएं मरीज के अपने शरीर से ली जाती है, तो अस्वीकृति संबंधी कोई समस्या नहीं आती। पूर्व में पशुओं में सफल हड्डी प्रत्यारोपण किया जा चुका है। यह प्रौद्योगिकी चिकित्सकों को दुर्घटना में नष्ट हुई हड्डियों को बदलने में सक्षम बना देगी।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
