रविवार, 19 मई, 2013 | 15:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
लिपस्टिक लगाने से प्रभावित हो सकता है दिमाग
लंदन, एजेंसी
First Published:04-12-12 02:35 PM
Last Updated:04-12-12 04:42 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं सावधान हो जाएं क्योंकि एक नए अध्ययन के अनुसार लिपस्टिक के प्रयोग से दिमाग पर असर पड़ सकता है। अध्ययन के अनुसार अधिकतर लिपस्टिक उत्पादों में सीसा मौजूद होता है जिसकी हल्की मात्रा के संपर्क में आने से भी दिमाग, व्यवहार और सीखने की क्षमता प्रभावित होती है।

गुड मॉर्निंग अमेरिका पत्रिका द्वारा कराए गए इस अध्ययन में 22 लिपस्टिक ब्रांडों को शामिल किया था। इनमें 55 प्रतिशत लिपस्टिकों में जहरीले तत्व की निहित मात्रा पायी गयी।

अंडरराइटर्स प्रयोगशाला में की गयी जांच में 12 लिपस्टिक उत्पादों में सीसा पाया गया। इनमें सीसा का उच्चतम स्तर पाया गया। बोस्टन सीसा विषाक्तता रोकथाम कार्यक्रम के चिकित्सा निर्देशक डॉक्टर शॉन पॉलफ्रे ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीसे की कम मात्रा के संपर्क में आने से भी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं और इससे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।

पॉलफ्रे ने कहा कि हमें पता चला है कि सीसे की कम मात्रा भी आपके दिमाग, आपके व्यवहार और सीखने की क्षमता पर प्रभाव डाल सकती है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°