फोटो गैलरी

Hindi Newsमुक्का खाकर इंसानों का जबड़ा हो गया चौड़ा

मुक्का खाकर इंसानों का जबड़ा हो गया चौड़ा

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारा जबड़ा चौड़ा क्यों होता है। खासकर पुरुषों के चेहरे की हड्डियां ज्यादा मजबूत और चौड़ी होती हैं। दरअसल, इसके पीछे भी कारण है। उटाह यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसी विषय पर...

मुक्का खाकर इंसानों का जबड़ा हो गया चौड़ा
एजेंसीMon, 09 Jun 2014 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारा जबड़ा चौड़ा क्यों होता है। खासकर पुरुषों के चेहरे की हड्डियां ज्यादा मजबूत और चौड़ी होती हैं। दरअसल, इसके पीछे भी कारण है। उटाह यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसी विषय पर अध्ययन किया।

अध्ययन में पाया गया कि आदि मानव एक दूसरे को चोट पहुंचाने के लिए सबसे पहले चेहरे को ही अपना निशाना बनाते थे। ऐसे में लगातार चोटिल होकर चेहरे की हड्डियों खासकर जबड़ों की बनावट चौड़ी हो गई। 

हालांकि चेहरे की बनावट से संबंधित इससे पहले भी कई अध्ययन हुए हैं। जिसमें कहा गया कि कठोर और कच्चे मांस व खानपान की वजह को चबाने की वजह से मनुष्यों का जबड़ा चौड़ा हो गया। पर पुरानी सभी बातों को नकारते हुए इस नए अध्ययन में जीवविज्ञानियों ने इस बात का दावा किया है कि आपसी लड़ाई के दौरान चेहरे पर प्रहार करने की वजह से जबड़े एक सुरक्षात्मक आकार में आ गए।

प्रोफेसर डेविड कैरियर ने बताया कि यही वजह है कि आधुनिक पुरुषों का चेहरा महिलाओं की तुलना में ज्यादा चौड़ा दिखता है। माथे, गले, जबड़ों और गर्दन की चौड़ी और मजबूत हड्डियां इस बात की उदाहरण हैं।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें