सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
कोलेस्ट्रोल कम करने में ग्रीन टी मददगार
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:20-11-11 07:19 PM
अमेरिका में हुए एक नए शोध से पता लगा है कि स्वास्थ्यवर्धक मानी जाने वाली ग्रीन टी हृदय रोगों के एक प्रमुख कारण समझे जाने वाले कोलेस्ट्रोल, चर्बी, की मात्र को भी कम करने का काम करती है।
अमेरिकन डाईटेटिक असोसिएशन के मुखपत्र में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि मौजूदा समय में कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए बेहद प्रभावी समझी जाने वाली दवाओं के मुकाबले ग्रीन टी पांच से छह अंक तक कालेस्टेरोल की कुल मात्र और खराब समझे जाने वाले एलडीएल स्तर को कम करने का काम करती है।
कैलिफोर्निया के पामोना स्थित वेस्टर्न यूनीवर्सिटी आफ हेल्थ साईंसेज में सह-प्राध्यापक ओलिविया फुंग ने बताया कि हालांकि ग्रीन टी और दवाइयों के इस्तेमाल से मिलने वाले लाभों में कोई बहुत अंतर नहीं है पर फिर भी ग्रीन टी बहुत कारगर है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए दवाइयों ले रहा है तो उसे ग्रीन टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इस शोध के लिए फुंग की टीम ने 1415 लोगों पर शोध किया। शोध के दौरान कुछ लोगों को दवाईयां दी गईं और कुछ को ग्रीन टी। तीन सप्ताह से छह महीनों तक चले इस शोध में बेहद चर्बी वाले उन लोगों को अत्याधिक लाभ पंहुचा जो ग्रीन टी का इस्तेमाल कर रहे थे।
हालांकि शोधकर्ताओं को इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला कि ग्रीन टी खून में पाई जाने वाली अन्य किस्म की बर्ची एचडीएल कोलेस्ट्रोल अथवा ट्रिगलीसेराइड्स को भी कम करने में कोई फायदा पंहुचाती है या नहीं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
