चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
लीवर कैंसर से लड़ेगी मधुमेह की दवा
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:01-04-12 08:09 PM
खास किस्म के मधुमेह रोग के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवा कैंसर से निपटने में भी मददगार हो सकती है। नए अनुसंधान में पता चला है कि दवा के कारण प्रोस्टेट और प्राइमरी लीवर कैंसर ट्यूमर का विकास भी कम होने लगता है।
शिकागो में अमेरिकन एसोसिएशन फोर कैंसर रिसर्च की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत प्राथमिक अध्ययन के परिणामों से पता चला है कि मेटफोरमिन प्रोस्टेट कैंसर ट्यूमर में वृद्धि को कम कर देता है। इस अध्ययन में प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे कुल 22 लोगों को शामिल किया गया। इन लोगों का ट्यूमर निकाला जाना था।
प्रोस्टेट को हटाए जाने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों को मधुमेह की दवा दी गयी थी उनमें ट्यूमर बढो़तरी की रफ्तार कम होने लगी बनिस्पत उन लोगों के जिन्हें यह दवा नहीं दी गयी थी। परिणाम के बाद इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि मधुमेह की दवा कैंसर के निदान में कुछ हद तक कारगर हो सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
