शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 12:59 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-02-10 05:15 PM
Last Updated:10-02-10 01:04 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

पुरुष अपनी पत्नियों के बारे में साधारण बातों से भी कितने अनजान रहते हैं, इसका खुलासा हाल में किए गए एक सर्वेक्षण से हुआ है।

ब्रिटेन के द परफ्यूम शाप के लिए 2000 पुरुषों पर किए गए इस सर्वेक्षण से पता चला कि इनमें से अधिकतर पुरुष अपनी पत्नी के कपड़ों के साइज, बालों के कुदरती रंग और आंखों के रंग से अनजान थे। हालांकि दस में से छह पुरुषों का कहना था कि वे पत्नी के बारे में सब कुछ जानते हैं, लेकिन जब उनसे सवाल किए गए तो मालूम पडा़ कि 12 प्रतिशत पुरुषों को उनकी आंखों के रंग, 10 प्रतिशत को उनके जन्मदिन और आठ प्रतिशत पुरुषों को उनके बालों के कुदरती रंग का पता ही नहीं था।

प्रत्येक तीन में से एक पुरुष यह जानता ही नहीं था कि पत्नी का पसंदीदा इत्र कौन सा है और 30 प्रतिशत पुरुषों को ब्रा के साइज की जानकारी नहीं थी। यह भी हैरानी की बात है कि 11 प्रतिशत पुरुष जानते ही नहीं थे कि पत्नी किस पद पर कार्य कर रही है और 12 प्रतिशत पुरुषों को पत्नी या महिला मित्र के घनिष्ठ दोस्त का नाम मालूम नहीं था।

महिलाओं के बारे में इन छोटी छोटी बातों पर पुरुषों के ध्यान नहीं देने का नतीजा यह हुआ है कि ब्रिटेन में प्रत्येक दस में से एक महिला पति से संबंध तोड लेती है या उसे तोडने के करीब पहुंच जाती है और आठ प्रतिशत महिलाओं के उनके साथ गंभीर विवाद हो जाते हैं।

यह तो रही पुरुषों की बात लेकिन महिलाओं की बात इससे जुदा है। वे पुरुषों की आंखों के रंग से लेकर उनके कपड़ों तक के बारे में पूरी जानकारी रखती हैं। एक रिलेशनशिप विशेषज्ञ फ्रैंकाइन काय के अनुसार समस्या यह है कि महिलाओं के लिए जो छोटी छोटी बातें मायने रखती हैं, वही बातें पुरुषों के लिए कोई मायने नहीं रखतीं। यहां सौ में एक पुरुष की बात नहीं की जा रही है बल्कि बहुसंख्यक पुरुषों की बात की जा रही है। लेकिन आप उन्हें प्रोत्साहित और याद दिलाए बिना उनके बदलने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। आपको व्यावहारिक बनना होगा। यदि आप चाहती हैं कि वे कुछ बातों को याद रखे तो आपको उन्हें बताना होगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°