सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
काम के दौरान आराम करने से हमारी याद्दाश्त बढ़ती है। एक नए शोध से पता चला है कि जाग्रत अवस्था में आराम या फुरसत की स्थिति में हमारी याद्दाश्त ज्यादा बेहतर होती है।
न्यूयार्क विश्वविद्यालय की मनोविज्ञान की सहायक प्रोफेसर लीला दावाची ने कहा कि कक्षा के बाद कॉफी पीते हुए आराम करने से हमारी पढ़ी हुई चीजों को ग्रहण करने या सूचनाओं को आत्मसात करने की क्षमता बढ़ जाती है। शोध में कहा गया है कि हमारा दिमाग किसी हासिल की गई जानकारी को जल्द से जल्द आत्मसात करने का प्रयास करता है, जिसके कि वह दूसरे कामों पर ध्यान केंद्रित कर सके।
न्यूयार्क विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ आट्स एंड साइंसेज से पीएचडी की डिग्री हासिल कर रहे एरिलेनी ताम्बीनी ने इस शोध के दौरान उन पलों पर ध्यान केंद्रित किया, जिस दौरान हमारे दिमाग में याद्दाश्त स्थिर अवस्था में होती है।
इस शोध के दौरान इस बात की ओर ध्यान लगाया गया कि स्थिर होने के बाद याद्दाश्त किस स्थिति में ज्यादा अच्छी तरह दिमाग में घर करती है। इस शोध की रिपोर्ट ‘न्यूरॉन’ जर्नल के ताजातरीन अंक में प्रकाशित हुई है।

ई-मेल

लिखे (0)






