29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
हैप्पी समर कलेक्शन
First Published:08-06-12 05:31 PM
हैप्पी समर कलेक्शन में डिजाइन बेहद पारंपरिक होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी हैं। इस कलेक्शन में जहां महिलाओं के लिए नेट, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे स्टफ हैं, तो वहीं पुरुषों के लिए लिनेन से बने ड्रेसेज पेश किए गए हैं।
गर्मियां उरूज पर हैं और साथ ही फैशन डिजाइनरों ने भी अपने-अपने समर्स कलेक्शन बाजार में उतार रखे हैं। कुछ दिनों पहले फैशन डिजाइनर जोड़ी भरत एवं रेश्मा का हैप्पी समर कलेक्शन लांच हुआ। इस डिजाइनर जोड़ी के लेबल एच 2 स्टूडियो के तहत ये संग्रह लांच किया गया।
गर्मियों में स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखने की चाह हर किसी की होती है। गर्मियों में हम अपने आप को तो कूल कर ही लेते हैं पर कहीं न कहीं अपने पहनावे पर ज्यादा गौर नहीं कर पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भरत-रेश्मा ने अपना कलेक्शन बाजार में पेश किया है। इस कलेक्शन को पेश करने में उनका साथ दिया कुछ दूसरी डिजाइनर जोड़ियों ने, जिनमें ध्रुव और पल्लवी, देब अरुण, साक्षी बिंद्रा और शेन सोनी आदि शामिल थे।
इस फैशन शो में दिल्ली की जानी मानी हस्तियां उपस्थित थीं और गेस्ट लिस्ट में शामिल थे सिलवी, मीनाक्षी दत्त, वंदना वडेरा, सिम्मी घई, आमिर जाकिर, आश्मीन मुंजाल और कौशिक घोष। शो में बतौर शो स्टापर नौहीद सायरसी मौजूद थीं। इस कलेक्शन में भरत और रेश्मा ने वेस्टर्न लुक के साथ-साथ सलवार कमीज का भी कलेक्शन प्रस्तुत किया। उन्होंने लड़कों के लिए लिनेन सूट्स भी पेश किए। अपने कलेक्शन के बारे में उन्होंने कहा कि हमने अपने कलेक्शन के माध्यम से इस साल सबसे ज्यादा चलन में आने वाले रंगों और कपड़ों का चयन किया है, जो गर्मी के मौसम में बेहद आरामदायक और आंखों को सुहाने लगने वाले हैं। इस कलेक्शन में डिजाइन बेहद पारंपरिक होने के साथ साथ ट्रेंडी भी है। जहां महिलाओं के लिए हमने नेट, शिफॉन और जार्जेट को चुना, वहीं पुरुषों के लिए लिनेन का इस्तेमाल किया है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल