सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो

बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
ऐसे निपटें गर्मी से वीकएंड में
First Published:01-06-12 05:21 PM
गर्मी का सीजन हमें चिड़चिड़ा बना देता है। ऐसे में वीकएंड में राजधानी और एनसीआर में रहने वाले लोग ट्रैफिक के जाम से और ज्यादा परेशान होते हैं। गर्मी के असर को कैसे करें कम, जानें कुछ उपाय
यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको अमल में लाकर आप इन गर्मियों में अपने आपको कूल रख सकेंगे और साथ ही वीकएंड में बाहर निकलने पर गर्मी को इंज्वॉय भी कर सकेंगे।
धैर्य रखें
ट्रैफिक जाम में फंसे होने पर लगातार हॉर्न की आवाज सुन कर झुंझलाहट होना आम बात है, लेकिन आप घर से वीकएंड इंज्वॉय करने निकले हैं, ऐसे में बिना वजह तनाव लेने से कोई फायदा नहीं होने वाला। इसलिए धैर्य बनाए रखें। खुद को म्युजिक सुनने या फिर किसी अन्य काम में व्यस्त कर ध्यान बंटाने की कोशिश करें। आप जब भी खुद के अंदर तनाव या गुस्से की स्थिति का आभास करें, खुद को नियंत्रित करने का प्रयास करें, इससे सारी चीजें खुद-ब-खुद सही हो जाएंगी। लोगों को नहीं, खुद का रवैया बदलें जब आपको लगे कि लोग आपसे नाराज हो रहे हैं या फिर आप पर गुस्सा हो रहे हैं तो आप उस पर प्रतिक्रिया देने की जगह खुद के अंदर झांकें। दूसरा व्यक्ति भी आपकी तरह तनाव से गुजर रहा होता है। ऐसे में आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आप खुद पर तो नियंत्रण करें ही, साथ ही अपने साथ के व्यक्ति को भी कूल रखने की कोशिश करें। इससे आप देखेंगे कि कैसे सारी स्थिति नियंत्रण में आ जाती है। शारीरिक स्थिति बदलते रहें
गर्मी में एक ही जगह काफी देर तक बैठे रहने से भी परेशानी बढ़ती है। ऐसे में आप अपनी शारीरिक स्थिति बदलते रहें। अगर आप काफी देर से खड़े हैं तो बैठ जाएं। अगर आप बैठे हैं तो खड़े हो जाएं। इससे आपको राहत मिलेगी। हालांकि ट्रैफिक जाम के दौरान इसे आजमाना पागलपन होगा। तर्क और गुस्सा : 5 सेकेंड दें
वीकएंड में आपको अपनी मनपसंद जगह या मूवी जाने की जल्दी होती है। ऐसे में अगर आप ट्रैफिक जाम में फंस गए या फिर किसी ने अपनी गाड़ी आपकी गाड़ी के आगे खड़ी कर दी तो ऐसे में गुस्सा होना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में आप उस व्यक्ति से झगड़ भी सकते हैं, लेकिन इसकी जगह खुद पर नियंत्रण रखें। खुद पर से नियंत्रण खोने के उन पांच सेकेंड में एक गहरी सांस लें और अपनी आंखें बंद कर लें। देखिएगा, आप तनाव भूल कर राहत महसूस करेंगे। गुस्से पर योग से करें काबू
तनाव और गुस्से पर नियंत्रण पाने का सबसे बेहतर तरीका योग और शारीरिक व्यायाम है। आप स्विमिंग भी कर सकते हैं। अगर आप शारीरिक सौष्ठव बनाने के शौकीन हैं तो वेट लिफ्टिंग आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी। ईष्र्या को रखें दूर
ईष्र्या व्यक्ति की सबसे बड़ा दुश्मन है। अगर एक बार ईष्र्या ने मन में घर कर लिया तो व्यक्ति के अंदर की शांति और सुकून गायब हो जाता है। ऐसे में ईष्या को अपने से दूर रखें। दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें। अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना भी सीखें। आगे बढ़ें। झगड़ों के बारे में सोचने से बेहतर है कि आगे की सोचें। संगीत सुनें
तनाव दूर करने का सबसे बेहतर और आसान उपाय अपना मनपसंद संगीत सुनना है। जब आप यात्रा कर रहे हों तो ध्यान रहे कि आपकी कार का स्टीरियो चुस्त-दुरुस्त हो और अगर आप शास्त्रीय संगीत के शौकीन हैं तो यह तनाव को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा आप फिल्मी संगीत भी सुन सकते हैं, पर सुनें धीरे-धीरे। मनपसंद धुनों पर थिरकें
वीकएंड में ऑफिस के तनाव को दूर भगाने का सबसे बेहतर उपाय है कि आप घर में अपनी मनपसंद धुन पर डांस करें। इससे आप खुद को रिलेक्स महसूस करेंगे। इसमें आप अपने पार्टनर को भी साथ मे लें। इससे आपका तनाव छूमंतर हो जाएगा और आपका मन खुश हो जाएगा। कागज पर उतारें हुनर
तनाव की स्थिति में आप कागज पर बिना किसी उद्देश्य के स्केच करने की कोशिश करें। कागज पर पेन या पेंसिल से कुछ भी स्केच करें, यह आपके दिमाग को तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करेगा। ऐसा करने से मन उस बात या स्थिति से कुछ देर के लिए भटक कर रेखाओं में खो जाता है, जिससे आप खुद को रिलेक्स महसूस करेंगे। विंडो थैरेपी
खुली हवा का आनंद लें। प्रकृति के सान्निध्य में कुछ समय बिताएं। जब आप यात्रा कर रहे हों या फिर घर पर हों तो खिड़कियों को खुला रखें। इन खिड़कियों से बाहर का दृश्य देखने की कोशिश करें। मनपसंद भोजन
तनाव की स्थिति में आप अपनी कोई भी मनपसंद डिश खाएं। मनपसंद भोजन करने से भी मन और दिमाग को काफी सुकून मिलता है।

20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल