शनिवार, 25 मई, 2013 | 12:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
 
ताकि चमकता रहे सोना
आरती मिश्र
First Published:01-06-12 02:53 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कहते हैं सोना उतना ही शानदार लगता है जितनी उसमें चमक होती है। अगर चमक फीकी पड़ जाए तो अच्छे से अच्छा गहना बेकार हो जाता है। इसलिए सोने के गहने के साथ-साथ इसकी चमक को बचाए रखने की जिम्मेदारी भी आपकी है। आइए जाने सोने के गहनों को किस तरह रखें और कैसे इसे साफ करें।


सोना सिर्फ एक पीढ़ी के लिए नहीं होता, यह तो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है। आपकी सास या मां ने आपको अपने गहने दिए होंगे और ऐसे ही आप अपनी बेटी या बहू को उन्हें आगे देंगी। इसलिए सोने के रख-रखाव के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

ऐसे करती रहें साफ-सफाई
- सोने के गहनों को साफ करने के लिए आप बर्तन धोने के लिक्विड का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले झाग बनाइए, फिर टूथब्रश की मदद से गहने को साफ करें।
- अब गहनों को साफ हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें। गुनगुना पानी सारी मैल निकाल देता है।
- इसके बाद गहनों को मुलायम कपड़े से पोछें। अच्छी तरह से सुखाएं औ मुलायम कपड़े में लपेटकर रख दें।
- अगर अब भी गहनों में चमक नहीं आई है तो आप ज्वैलरी क्लीनर का प्रयोग भी कर सकती हैं।

रखरखाव का तरीका
- रोज सोने के गहने पहनने से गहने कमजोर होते हैं और उनकी चमक कम होने लगती है। इसलिए इन्हें बदल-बदल कर पहनें।
- हीरे और सोने के गहनों को एक साथ न रखें। हीरे से सोने के गहनों पर स्क्रैच पड़ने की आशंका रहती है।
- ध्यान रखें कि गहनों को जब भी उनकी तयशुदा जगह पर रखें तो जांच लें कि उनका पानी पूरी तरह से सूख चुका हो।
- पूल में या फिर गर्म पानी के टब में सोने के गहने न पहनकर जाएं।
- घर के कामों जैसे बर्तन धोने, बागवानी करते समय उन गहनों को उतार दें जो साबुन या गंदगी के सीधे संपर्क में आएं।
- गहनों पर साबुन, तेल, पाउडर और परफ्यूम आदि न लगाएं।

सोना इन बातों का रखिएगा ध्यान

क्लोरीन से दूर रखिए गहने
सोने के गहनों को क्लोरीन से दूर रखना चाहिए। इसके संपर्क में आने से गहने कमजोर पड़ते हैं और उनके टूटने की आशंका बढ़ जाती है। इसीलिए स्विमिंग पूल में इन्हें पहनकर जाने से रोका जाता है, क्योंकि इस पानी में क्लोरीन मिली होती है।

इसके अलावा नहाते वक्त भी सोने की ज्वेलरी को पहनने से बचें। अकसर साबुन सोने की ज्वेलरी पर अपनी एक परत छोड़ देता है। लंबे समय तक ऐसा होने से सोने की ज्वेलरी अपनी चमक खोने लगती है और साथ ही लंबे अंतराल पर ऐसा होने से वह कमजोर भी हो जाती है।

उत्पादों को परखकर कीजिए इस्तेमाल
गहनों को साफ करने के लिए बाजार में कई उत्पाद मौजूद हैं। लेकिन इनमें से कई गहनों को कमजोर बना देते हैं क्योंकि इनमें एसिड आदि मिलाए जाते हैं। इसलिए इनके इस्तेमाल में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

अच्छे से करें स्टोर
गहनों को अलग जगह स्टोर करें। उन चीजों के साथ गहनों को न रखें जिससे उन पर स्क्रैच पड़े। हर गहने को मुलायम कपड़े में अलग से रखें और फिर उन्हें स्टोर करें। वेलवेट में रखने से गहने चमकदार रहते हैं। ज्वैलरी बॉक्स का प्रयोग भी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि जहां स्टोर करें वहां सूरज की सीधे रोशनी उन पर न पड़े।

समय-समय पर चेक करती रहें
गहनों को किसी तरह की हानि तो नहीं पहुंच रही है, यह जांचने के लिए समय-समय पर गहनों को निकालकर चेक करती रहें। अगर कोई गहना कमजोर दिख रहा है या उसकी चमक कम होती लग रही है तो उसे तुरंत ज्वैलर से चेक कराएं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°