बुधवार, 19 जून, 2013 | 06:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बैग खरीदने हैं तो जाएं पहाड़गंज
हिन्दुस्तान रीमिक्‍स
First Published:09-03-12 11:00 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पहाड़गंज मार्केट में छोटी-बड़ी 400 के करीब दुकानें हैं। यहां पर बैग की ढेरों वैरायटी हैं, जहां से आप अपने पसंद का बैग मुनासिब कीमतों पर चुन सकते हैं।

पहाड़गंज मार्केट क्वालिटी और प्राइज रेंज के लिहाज से परफेक्ट मार्केट मानी जाती है। इस मार्केट में काफी समय से बिजनेस कर रहे रोशनलाल बताते हैं कि नई दिल्ली स्टेशन बनने से काफी पहले इस बाजार में करीब दो दर्जन के करीब दुकानदारों ने हाउस होल्ड के जरूरी सामान को बेचने का काम शुरू किया था, तब से ही इस मार्केट का विस्तार होता रहा है। इस बाजार में खरीदारी के लिए अधिकांश खरीदार दिल्ली के अलावा बाहर से भी आते हैं। दरअसल बाजार के पास मेन स्टेशन का होना और इस बाजार में सैकड़ों छोटे-बड़े होटलों के बिछ चुके जाल की वजह से अब दूरदराज के कस्टमर्स भी यहां बड़ी संख्या में आने लगे हैं। यहां पर लगेज बैग, लेडीज बैग और पर्स से लेकर वॉलेट तक मिलते हैं।
 
ट्रॉली बैग: यहां पर ट्रॉली बैग ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दोनों ही मिलते हैं। हालांकि यहां आने वाले लोग नॉन ब्रांडेड बैग अधिक खरीदते हैं, लेकिन ब्रांडेड की चाह रखने वालों की कमी नहीं है। ट्रॉली बैग और लगेज बैग की दुकान चलाने वाले भोजराज बताते हैं कि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से बैग का आकार तय करते हैं, फिर हम उन्हें उनकी रेंज का बैग उपलब्ध करवाते हैं, जो 500 से लेकर 2000 तक के भी हो सकते हैं।

लगेज बैग: यहां पर लगेज बैग की एक बहुत बड़ी रेंज उपलब्ध है, जिनमें से सिंगल जिपर, मल्टी पॉकेट, फोल्डिंग बैग आदि मिलते हैं। अक्सर लोग साइड पॉकेट और सिंगल जिपर बैग को ज्यादा तरजीह देते हैं। इन बैगों में भी वजनी सामान आसानी से कैरी करने के लिए नीचे पहिये लगे रहते हैं, जो लगेज बैग और ट्रॉली बैग दोनों के काम आता है। यह बैग 200 से लेकर 1200 तक में मिल जाते हैं।

लेडीज बैग और वॉलेट: यहां लेडीज पर्स की ढेरों कलरफुल स्टाइलिश वैरायटी मिल जाएंगी। कॉलेज और ऑफिस जाने वालों के लिए यहां पर ढेरों रंगीन शोवर कलर्स में बैग, पर्स मिल जायेंगे। वहीं लड़कों के वॉलेट भी यहां 50 रुपये से लेकर 450 रुपये तक की रेंज में अमूमन मिल जाते हैं।

लैपटॉप बैग: यहां पर लैपटॉप के बैग की भी लंबी चौड़ी रेंज उपलब्ध है, जिनमें बैक पैक से लेकर वन साइडेड बैग यहां दिख जायेंगे, जिन्हें आप अपनी पसन्द के अनुसार कुछ बार्गेनिंग करके ले सकते हैं। यहां लैपटॉप बैग बेचने वाले गिरीश कहते हैं, ‘अब लोग ऐसा लैपटॉप बैग चाहते हैं, जो उन्हें लैपटॉप के भारी होने का एहसास न कराए। एक बैग दिखाते हुए कहते हैं- यह बैग 900 रुपए का है, लेकिन इससे आपको लैपटॉप का भार न के बराबर लगेगा।
 
स्कूल बैग: स्कूल बैग में पीठ वाले और साइड बैग तमाम तरह के बैग लोग पसंद करते हैं। यहां पूर्णिया से दिल्ली आए रामऔतार अपने 14 साल के बेटे के लिए स्कूल बैग खरीदने आये हैं, कहते हैं कि हमको तो वो पुराना स्टाइल वाला चौड़ा बैग ही चाहिए। यहां पर स्कूल बैग 75 रुपये से लेकर 450 रुपये तक में मिल जायेंगे।

ध्यान रखें
रविवार के दिन मार्केट बन्द रहती है
यहां जाने के लिए मैट्रो से रामकृष्ण आश्रम मार्ग स्टेशन उतरें
नयी दिल्ली मैट्रो स्टेशन से भी जाया जा सकता है, लेकिन यह थोड़ा लंबा रास्ता है।
करीब-करीब दिल्ली के हर इलाके से यहां के लिए बसें उपलब्ध हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°