फोटो गैलरी

Hindi Newsये उपाय करने से बढ़ती है आत्मविश्वास और मिलती है सफलता

ये उपाय करने से बढ़ती है आत्मविश्वास और मिलती है सफलता

आत्मविश्वास से ही जीवन में सफलता मिलती है। करियर में बाधाएं आ रही हों या फिर रोजगार में मुसीबतें। कहीं इसके पीछे वजह हमारे आत्मविश्वास में कमी तो नहीं। फेंगशुई में ऐसे उपाय बताए गए हैं जो हमारे...

ये उपाय करने से बढ़ती है आत्मविश्वास और मिलती है सफलता
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 19 Jan 2017 06:24 AM
ऐप पर पढ़ें

आत्मविश्वास से ही जीवन में सफलता मिलती है। करियर में बाधाएं आ रही हों या फिर रोजगार में मुसीबतें। कहीं इसके पीछे वजह हमारे आत्मविश्वास में कमी तो नहीं। फेंगशुई में ऐसे उपाय बताए गए हैं जो हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि तो करेंगे ही, साथ ही हमारे जीवन को नई राह भी दिखाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

अगर आप जॉब में हैं और आत्मविश्वास खो चुके हैं तो अपने ऑफिस में अपनी सीट के पीछे पहाड़ की तस्वीर लगाएं। फेंगशुई में माना जाता है कि ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऑफिस में मुख्य द्वार की ओर पीठ करके न बैठें। घर में खिड़कियों को खुला रखें। खुली खिड़की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती हैं। खिड़की की ओर पीठ करके न बैठें। ऐसा करने से शरीर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। 

खाली दिवार की तरफ मुंह करके न बैठें। इससे भी करियर में बाधाएं आ सकती हैं। हरे रंग की मोमबत्ती आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। घर या बेडरूम में अलमारियों को कभी खुला नहीं रखना चाहिए। व्हाइट लॉकेट, पहनने से छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

सुबह पूजा करने के बाद गायत्री मंत्र का उच्चारण करें। घर में हिंसक तस्वीरें लगी हैं तो इनको हटा दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। घर के बाहर घोड़े की नाल टांगने से संपन्नता आती है। इसे पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें