फोटो गैलरी

Hindi News30 पार के लोग संभल जाएं, ये किया तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुड्ढे!

30 पार के लोग संभल जाएं, ये किया तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुड्ढे!

आलसी लोग जल्दी होते हैं बूढ़े! जिन पुरुषों और महिलाओं की उम्र 30 साल से ज्यादा हो गयी है उनके लिए वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने अपनी एक शोध में पाया है कि 30 की उम्र से अधि

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Jan 2017 12:14 PM

आलसी लोग जल्दी होते हैं बूढ़े!

जिन पुरुषों और महिलाओं की उम्र 30 साल से ज्यादा हो गयी है उनके लिए वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने अपनी एक शोध में पाया है कि 30 की उम्र से अधिक के जो लोग सामान्य से ज्यादा आराम करते हैं या आलसी होते हैं तो उन्हें समय से पहले बुढ़ापा घेर लेता है। खासकर इस उम्र की महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल का ख्याल रखना चाहिए नहीं तो उनकी उम्र 8 साल तक घट सकती है। रिसर्च के मुताबिक जो महिलाएं कम शारीरिक मेहनत वाला काम करती हैं उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की ज़रुरत है। 

क्या कहती है रिसर्च
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया के सेन डियागो स्कूल आफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में पाया है कि ऐसी महिलाएं जो प्रति दिन 40 मिनट से कम समय तक हल्की से भारी शारीरिक मेहनत का काम करती हैं उनके शरीर में टेलोमीरिज छोटे होते हैं। बता दें कि ये शोध महिलाओं पर केन्द्रित थी लेकिन इस उम्र के पुरुषों पर भी कम मेहनत करने का असर ऐसा ही होता है। रिसर्च के मुताबिक टेलोमीरिज क्रोमोसोम्‍स को डिस्‍ट्रॉय होने से बचाने वाले डीएनए स्ट्रेंड्स के अंतिम हिस्सों पर लगे छोटे छोटे कैप होते हैं और जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है ये तेजी से छोटे होते जाते हैं।

 

फिर सामने आईं iPhone 8 की Leaked तस्वीरें, जानें कैसा हो सकता है!

Voda और BSNL लाए हैं Free DATA और कॉल्स वाले नए प्लान्स!

दमदार बैटरी, 4GB RAM के साथ 9,999 रुपए में आया Redmi Note 4!

अगली स्लाइड में पढ़िए आपको कौन सी आदतें छोड़ देनी चाहिए...

30 पार के लोग संभल जाएं, ये किया तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुड्ढे!1 / 3

30 पार के लोग संभल जाएं, ये किया तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुड्ढे!

मोटापा और स्मोकिंग और नुक्सान पहुंचाते हैं

बता दें कि रिसर्च में इस बात पर भी जोर दिया गया था कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जो टेलोमीरिज के जल्दी छोटे होने की गति को सामान्य से ज्यादा बढ़ा देते हैं। रिसर्चरों ने पाया है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है ये टेलोमीरिज नैचुरली छोटे और नाजुक होते जाते हैं लेकिन मोटापा और स्मोकिंग से ये प्रक्रिया सामान्य से काफी तेजी से होने लगती है। रिपोर्ट के मुताबिक टेलोमीरिज के छोटे होने का संबंध हार्ट संबंधी बीमारियों और कई प्रकार के प्रमुख कैंसरों से भी होता है। 

अगली स्लाइड में पढ़िए एक्सपर्ट की सलाह...

30 पार के लोग संभल जाएं, ये किया तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुड्ढे!2 / 3

30 पार के लोग संभल जाएं, ये किया तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुड्ढे!

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

रिसर्च टीम के हेड अलादीन शादाब के मुताबिक शोध में यह पता चला है कि अगर आरामतलब जीवनशैली है तो मनुष्य की कोशिकाएं तेजी से बूढ़ी होती हैं। आपको बता दें कि इंसान की वास्तविक उम्र हमेशा बायलोजिकल उम्र के बराबर नहीं होती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि उन्होंने पहली बार इस बात का पता लगाया है कि किस प्रकार आरामतलब जीवनशैली और कसरत मिलकर बढ़ती उम्र को प्रभावित कर सकते हैं।

कैसे की गई रिसर्च
इस शोध में 64 से 95 साल की उम्र की करीब 1500 महिलाओं ने भाग लिया। शादाब ने बताया कि हमने पाया कि जो महिलाएं अधिक समय तक बैठी रहती हैं लेकिन यदि वे प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक कसरत करती हैं तो उनके टेलोमीरिज छोटे नहीं पाए गए। वे आगे कहते हैं कि कसरत के फायदों के बारे में उसी समय बताया जाना चाहिए जब हम युवा होते हैं और शारीरिक गतिविधियां हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होनी चाहिए।

30 पार के लोग संभल जाएं, ये किया तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुड्ढे!3 / 3

30 पार के लोग संभल जाएं, ये किया तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुड्ढे!