फोटो गैलरी

Hindi Newsलंबी उम्र पाने के लिए इस बात का खास ख्याल रखें महिलाएं

लंबी उम्र पाने के लिए इस बात का खास ख्याल रखें महिलाएं

इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि हमारी सोच हमारी जीवनदिशा तय करती है और ये बात भी सच है कि जो जितना खुश रहता है उसकी उम्र उतनी ही बढ़ती है। जिंदगी के प्रति हमारा नजरिया हमारी उम्र की समय सीमा...

लंबी उम्र पाने के लिए इस बात का खास ख्याल रखें महिलाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Dec 2016 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि हमारी सोच हमारी जीवनदिशा तय करती है और ये बात भी सच है कि जो जितना खुश रहता है उसकी उम्र उतनी ही बढ़ती है। जिंदगी के प्रति हमारा नजरिया हमारी उम्र की समय सीमा तय करती है। ये सच है कि आप जितना खुश रहेंगे आपकी उम्र उतनी ही लंबी होगी। ऐसा केवल युवाओं के साथ नहीं बल्कि उम्रदराज महिलाओं के साथ भी है। 



रहें पॉजिटिव, नहीं होंगी गंभीर बीमारियां

हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक शोध से हाल ही में पता लगा है कि उम्रदराज महिलाएं जितनी ज्यादा खुश और पॉजिटिव रहती हैं उनकी उम्र उतनी लंबी होती है। अपनी जिंदगी की उम्र लंबी रखने के लिए आपको खुश और सकारात्मक रहना होगा। इस स्टडी ने एक बात साफ कर दी है कि जो भी महिलाएं जिंदगी के प्रति पॉजिटिव सोच रखती हैं उन्हें बड़ी बीमारियां ग्रसित नहीं करती हैं। वे दिल की बीमारी का शिकार कम होती हैं। जैसे कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सांस की बीमारी, इंफेक्शन, दिल का दौरा, हार्ट अटैक और मानसिक रोग जैसी बीमारियों से वे दूर रहती हैं। 

70 हजार महिलाओं पर एक सर्वे किया गया, इस सर्वे में पाया गया है कि 30 फीसद महिलाएं घातक बीमारियों से मरती हैं और बाकी गंभीर बीमारी से नहीं मरती हैं क्योंकि वे ज्यादातर सकारात्मक नजरिया रखती हैं। शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि जो महिलाएं जीवन की समस्याओं को, चुनौतियों को सकारात्मक नजरिए से हैंडल करती हैं उनकी जिंदगी लंबी होती है। 



सोच और दिमाग का सीधा रिश्ता आपके स्वास्थ्य से है

जीवन की हर समस्या को पॉजिटिव ढंग से देखना और उसका सामना करने से आपकी उम्र लंबी होती है। दिमाग और सोच का हमारे स्वास्थ्य से सीधा संपर्क होता है। ऐसे में हम जितना पॉजिटिव सोचेंगे हमारे शरीर का बॉयोलॉजिकल सिस्टम उस गति से चलेगा। हालांकि हम कौन सी परिस्थिति में कैसे एक्ट करेंगे ये कहना मुश्किल है, लेकिन हम अपने अवचेतन मन में अगर ये तय कर लें कि हमें खुश रहना है और रोजाना सकारात्मक सोच से सब कुछ हैंडल करना है। 
जीवनशैली से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें