फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रेगनेंसी में खुजली की शिकायत से ये 7 TIPS दे सकते हैं राहत

प्रेगनेंसी में खुजली की शिकायत से ये 7 TIPS दे सकते हैं राहत

प्रेगनेंसी में महिलाओं को खुजली की शिकायत आम बात  है। गर्भवती का शरीर जब बढ़ता है,  तो त्वचा खिंच सी जाती है। इससे उनके शरीर में खुजली की समस्या पैदा होती है। त्वचा में खुजलाहट होना और

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 07:39 PM

प्रेगनेंसी में महिलाओं को खुजली की शिकायत आम बात  है। गर्भवती का शरीर जब बढ़ता है,  तो त्वचा खिंच सी जाती है। इससे उनके शरीर में खुजली की समस्या पैदा होती है। त्वचा में खुजलाहट होना और हद से ज़्यादा होना समस्या का कारण बन सकता हैं। प्रेगनेंसी में शरीर के किसी भी भाग में  खुजली हो सकती है। यह पैर, पीठ, हाथ, हथेली आदि कहीं भी हो सकती है। शरीर में अधिक खुजली होने से त्वचा कट भी सकती है, जहां इन्फेक्शंस होने का खतरा बढ़ जाता है। आयुर्वेदाचार्य डॉ बसंत कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू नुस्खों से खुजलाहट पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यहां पर कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताये जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर महिलाएं खुजली की समस्या पर काबू पा सकती हैं। 

प्रेगनेंसी में खुजली की शिकायत से ये 7 TIPS दे सकते हैं राहत1 / 2

प्रेगनेंसी में खुजली की शिकायत से ये 7 TIPS दे सकते हैं राहत

नारियल का तेल :
गर्भवती महिला के शरीर में अगर रूखेपन से खुजली हो रही तो नारियल का तेल लगा कर आराम पा सकती हैं। खुजली से निजात पाने के लिए नारियल का तेल अच्छा एवं कारगर साबित हुआ हैं। गर्भवती महिला  खुजली वाले स्थान पर रुई के सहारे लगा सकती हैं और खुजली से निजात पा सकती हैं।

पेट्रोलियम जैली :
खुजली से निजात पाने के पेट्रोलियम जैली भी अच्छा साधन है। इसे आराम से  महिलाये अपना सकती हैं। इसमें कोई केमिकल नहीं मिला होता जिनसे आपको नुकसान पहुंचे। यह बहुत ही सूदिंग होता हैं जिसे लगाने से खुजली से आराम तो मिलता ही है, साथ में आपकी त्वचा को भी मुलायम रखता हैं।

नींबू का रस :
खुजली से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिला तेल में कुछ बूंद नींबू का रस डाल कर शरीर में खुजली के एरिया पर लगाये। इससे आपको खुजली से निजात मिल जायेगा। नींबू खुजली के लिए बहुत -ही असरदार उपचार हैं।
 
तुलसी का पत्ता :
तुलसी के पत्ते या रस को खुजली एरिया पर लगाने से आराम मिलता है। तुलसी में थाइमोल  एजेनॉल युगेनॉल एवं कैंफर तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है।  जिससे खुजली को मात दिया जा सकता हैं। महिला अगर नहाने के पानी में तुलसी का रस डालकर नहा लें तो राहत मिलेगी।तुलसी का रस निकालकर जहां पर खुजली हो रही हो, शरीर के उस भाग पर रुई के सहारे शरीर पर लगाये जिनसे खुजली  को आराम मिल जायेगा।

एप्पल साइडर विनेगर :
खुजली एरिया पर गर्भवती महिला एप्पल साइडर विनेगर को रुई में डुबोकर कर लगाने से खुजली से निजात पा सकती है।
 
हल्दी एवं सरसों के तेल का लेप लगायें :
खुजली से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलायें खुजली एरिया पर इस लेप को लगायें। क्योंकि हल्दी को एन्टीसेफ्टिक और एंटीबॉयटिक के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं और सरसों के तेल में संक्रमण खत्म करने की अधिक शक्ति होती है। इसे लगाकर खुजली से छुटकारा पा सकते हैं।

नीम की पत्ती :
नीम की पत्ती को पानी में उबाल कर नहाने से खुजली से आराम  मिल सकता हैं। नीम ऐसा औषधि है, जिससे उपचार से खुजली से निजात मिल सकता हैं। शरीर पर पड़े दाग ,धब्बे आदि के लिए भी नीम की पत्ती कामगार साबित हुई है।

प्रेगनेंसी में खुजली की शिकायत से ये 7 TIPS दे सकते हैं राहत2 / 2

प्रेगनेंसी में खुजली की शिकायत से ये 7 TIPS दे सकते हैं राहत