फोटो गैलरी

Hindi Newsकम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS

  वैसे तो हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में चर्बी हो तो वो बुरी लगती है, लेकिन अगर चर्बी चेहरे पर हो तो ज्यादा बुरी लगती है। आपकी खूबसूरती में दाग लगने लगता है। शरीर की चर्बी के लिए आप कई

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Feb 2017 07:52 PM



 

वैसे तो हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में चर्बी हो तो वो बुरी लगती है, लेकिन अगर चर्बी चेहरे पर हो तो ज्यादा बुरी लगती है। आपकी खूबसूरती में दाग लगने लगता है। शरीर की चर्बी के लिए आप कई तरह के उपाय करते हैं, एक्सरसाइज और व्यायाम करते हैं, लेकिन चेहरे की चर्बी कम करने के लिए आपको बहुत सावधानी बरतनी होती है, क्योंकि चेहरा बहुत नाजुक होता है।

आपके चेहरे से ही आपका पहला इंप्रैशन जमता है। ऐसे में चेहरे में अगर चर्बी ज्यादा हो जाए तो लड़की क्या लड़के हर कोई परेशान हो जाते हैं। कई बार फैट होने की वजह से आपकी उम्र ज्यादा लगती हैं।  अभिनेत्रियां अपने शरीर के साथ-साथ अपने चेहरे का भी खूब ख्याल रखती हैं। आइए जानते हैं वे अपने चेहरे में जमी चर्बी के लिए क्या उपाय अपनाती हैं।

आइए हम आपको आज चेहरे की चर्बी कम करने के कुछ उपाय बताते हैं। अगली स्लाइड्स में पढ़ें चर्बी कम करने के उपाय

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS1 / 5

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS


 

फेशियल मसाज और योगा 

फेशियल मसाज या योगा आपके चेहरे की चर्बी कम करने में काफी मददगार है। अगर आप चेहरे की मसाज करती हैं तो हर पार्ट की एक्सरसाइज होती है। आप चाहें तो गर्दन के ऊपर अपने ही हाथों से मसाज कर सकते हैं। ता हैं। त्वचा को कसने के लिए फेशियल मसाज एक बेहतर विक्लप हैं। रक्त संचार अच्छे से करने के लिए पांच मिनट तक गालों की मसाज करें। हफ्ते में दो तीन बार फेशियल करें। इससे चेहरे की नसें खुलती हैं और स्किन बहुत सॉफ्ट रहती है। त्वचा गोरी भी होती है। 

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS2 / 5

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS




 

हेल्दी खाना-पीना

सब बातों से ज्यादा जरूरी है आपका खाना-पीना। आप दिन भर क्या खाते हैं, क्या पीते हैं इसका असर आपके शरीर और खासकर आपकी त्वचा पर होता है। आपके चेहरे के लिए आपको कुछ खास चीजें खानी होगी। कम नमक और कम चीनी की चीजें खाएं। जितना हो सके शराब से दूर रहें। हरी सब्जियां और जूस का सेवन करें। फल और बादाम खाएं। इससे आपके चेहरे पर मोटापा नहीं दिखेगा। 

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS3 / 5

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS


 

चेहरे की एक्सरसाइज करें

चेहरे का व्यायाम करना भी जरूरी है। सुबह-शाम बैठकर पांच मिनट कम से कम चेहरे को ऊपर नीचे घुमाएं।आंखों को घुमाएं। आप जब खाने खाते हैं तो खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं, इससे आपके मूंह और गालों की एक्सरसाइज होती है। मूंह में कभी चर्बी नहीं जमती है। जो भी आप खाते हैं वो अच्छे से अंदर चला जाता है और हजम हो जाता है। 

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS4 / 5

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS

 

 

च्विंगम चबाने से कम होती है चर्बी

आप सोच रहे होंगे च्विंगम चबाने के क्या फायदे होंगे। लेकिन च्विंगम चबाने से आपकी चीकबोन्स कम होती हैं। आपने कई लोगों को देखा होगा वे मूंह में च्विंगम रखते हैं, इससे न केवल आपके मूंह की एक्सरसाइज होती है, बल्कि आपके चेहरे के बोन्स की एक्सरसाइज भी होती है। 
 

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS5 / 5

कम करना है चेहरे का FAT, तो अपनाएं ये 4 EASY TIPS