फोटो गैलरी

Hindi Newsलू से आपको बचाएंगे 'ये' आठ आसान घरेलू उपाय

लू से आपको बचाएंगे 'ये' आठ आसान घरेलू उपाय

बढ़ते तापमान के साथ गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच रही है। इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा लू लगने का होता है। गर्मियों में लू लगने से बहुत से लोग बीमार पड़ते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय करके आप लू को मात...

लू से आपको बचाएंगे 'ये' आठ आसान घरेलू उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 04 May 2016 10:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बढ़ते तापमान के साथ गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच रही है। इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा लू लगने का होता है। गर्मियों में लू लगने से बहुत से लोग बीमार पड़ते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय करके आप लू को मात दे सकते हैं।

उत्तर भारत में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है और साथ ही दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। लू से बचने के लिए अपनाएं यह आसान घरेलू उपाय-

1- धनिया पत्ते को पानी में भिगोकर रखें, फिर उसे अच्छी तरह मसलकर छाल लें। उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है।

2- कच्चे आम का पन्ना बनाकर लू से बचा जा सकता है। आम पन्ना को लू से निजात पाने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इसे बनाना भी आसान है। कच्चे आम को उबालें, छिल्का उतारकर उसे मसल लें। इसमें ठंडा पानी मिलाएं। इसके बाद भुना जीरा, काला नमक और हल्की सी चीनी डालकर इसे पी लें।

3- इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में चीनी मिलाकर पीने से लू से बचा जा सकता है।

4- बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी थोडी देर में पानी पीते रहें। दिन में खाली पेट बाहर नहीं निकले। घर से निकलने के पहले कुछ खाकर ही निकले।

5- कच्चा प्याज भी लू से बचाने में मददगार होता है। आप खाने के साथ कच्चा प्याज का सलाद बनाकर खा सकते हैं।

6- गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए तरबूज, ककड़ी, खीरा खाना चाहिए। इसके अलावा फलों का जूस लेना भी फायदेमंद है।

7- पानी में ग्लूकोज मिलाकर पीते रहना चाहिए। इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे आपको थकान कम लगती है।

8- लू से बचने के लिए बेल या नींबू का शर्बत भी पिया जा सकता है। यह आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। लेकिन बाहर से आने के बाद तुरंत पानी नहीं पीयें। जब आपके शरीर का तापमान सामान्य हो जाए तभी पानी पीयें।

इन आसान घरेलू उपायों से आप गर्मी से कुछ हद तक निजात जरूर पा सकते हैं और साथ ही लू से भी बच सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें