फोटो गैलरी

Hindi Newsमुखिया चपरासी समझते हैं : स्वयंसेवक

मुखिया चपरासी समझते हैं : स्वयंसेवक

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मनिका डोकी के स्वयंसेवक विकास सिंह ने कहा कि मुखिया जी स्वयं सेवकों को चपरासी समझते हैं। वहीं बीडीओ साहब कहते हैं कि स्वयंसेवकों को वे नहीं जानते। सीएम...

मुखिया चपरासी समझते हैं : स्वयंसेवक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sun, 21 May 2017 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मनिका डोकी के स्वयंसेवक विकास सिंह ने कहा कि मुखिया जी स्वयं सेवकों को चपरासी समझते हैं। वहीं बीडीओ साहब कहते हैं कि स्वयंसेवकों को वे नहीं जानते। सीएम बहाल किए हैं तो वे ही जानें। ऐसे में वे लोग कैसे काम करें।

स्वयंसेवकों ने किया विरोध

लातेहार में कार्यक्रम स्थल से बाहर आए स्वयंसेवकों ने जम कर आक्रोश प्रकट किया। सेवकों ने कहा कि गढ़वा जिले के एक स्वयंसेवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। परंतु मुख्यमंत्री उसके प्रति संवेदना भी प्रकट करना उचित नहीं समझे। उपर से सबको समाजसेवा का उपदेश दे रहे हैं। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर जमकर मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें