फोटो गैलरी

Hindi Newsलातेहार में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद आरोपी के घर प्रदर्शन

लातेहार में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद आरोपी के घर प्रदर्शन

लातेहार शहर से सटे एक गांव की एक महिला के साथ सुदर्शन ठाकुर नामक युवक ने ज्यादती करते हुए अमानवीय तरीके से महिला के अंदरूनी भाग में जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया,...

लातेहार में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद आरोपी के घर प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

लातेहार शहर से सटे एक गांव की एक महिला के साथ सुदर्शन ठाकुर नामक युवक ने ज्यादती करते हुए अमानवीय तरीके से महिला के अंदरूनी भाग में जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुदर्शन का महिला के साथ अवैध संबंध था। बुधवार को उसने महिला के साथ कुकृत्य करते हुए घटना को अंजाम दिया। सुदर्शन लातेहार बाजार टांड़ का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, अंकित पांडेय, गौरव दास,विशाल भाष्कर, रितेश महलका, कौशल कान्त मिश्रा, गौरव महलका, जयंत कुमार , सौरभ कुमार , शुभम गुप्ता ने आरोपी घर पर शव रख प्रदर्शन किया। बताते चलें कि महिला की एक चार साल की बच्ची भी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें