लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डंफर ने कांवरिए को रौंदा, हंगामा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर बेकाबू डंफर की टक्कर से एक कांवरिए की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए कांवरियों के जत्थे ने एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर...
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर बेकाबू डंफर की टक्कर से एक कांवरिए की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए कांवरियों के जत्थे ने एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में इटावा से बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का एक जत्था आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जा रहा था। इसी दौरान एक बेकाबू डंफर की चपेट में आकर एक कांवरिए की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। यह हादसा इटावा थाना ऊसराहार इलाके में हुआ। हादसे पर गुस्साए कावरियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया है। खबर लगते ही आस-पास के गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी है।